बिन बाप की बच्ची की मदद के लिए आगे आये पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ,एक्टर की दरियादिली ने जीता सबका दिल

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार है और अपने जबरदस्त अभिनय के बदौलत अल्लू अर्जुन ने पूरे देश भर में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है| अल्लू अर्जुन इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं जो कि अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर ते हैं |

इन दिनों अल्लू अर्जुन से जुड़ी एक ऐसी लेटेस्ट खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद लोगों को विश्वास हो गया है कि अल्लू अर्जुन ना केवल स्क्रीन पर हीरो है बल्कि रियल लाइफ में भी वह हीरो है और एक ही नेक दिल इंसान है| अल्लू अर्जुन से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद उनके प्रति लोगों के मन में सम्मान और भी ज्यादा बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर हर कोई अल्लू अर्जुन की खूब तारीफ कर रहा है|

दरअसल साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से केरल की रहने वाली एक लड़की ने मदद की गुहार लगाई थी और अल्लू अर्जुन ने ना केवल उस लड़की की गुहार को सुना बल्कि उस पर रिएक्ट करते हुए लड़की की बात को समझा और फिर उन्होंने उसकी मदद भी की| अर्जुन ने उस लड़की के लिए कुछ ऐसा किया है जिसे जानने के बाद हर कोई अभिनेता की तारीफ कर रहा है और अल्लू अर्जुन के फैंस उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं|

इस खबर को जानने के बाद आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि अल्लू अर्जुन ने किस तरह से इस लड़की की मदद की है जिसके चलते लोग उनका गुणगान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला विस्तार से|दरअसल अल्लू अर्जुन ने केरल की रहने वाली एक होनहार मुस्लिम छात्रा की पढ़ाई का खर्चा उठाया है क्योंकि अभी हाल ही में इस लड़की के पिता इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं और अपने पिता को खो देने के बाद यह लड़की अपनी आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ थी जिसके चलते उसने अल्लू अर्जुन से मदद की गुहार लगाई|

अल्लू अर्जुन ने इस होनहार छात्रा को ना केवल सहायता करने का आश्वासन दिया है बल्कि उन्होंने इस लड़की के पढ़ाई का पूरा खर्च का जिम्मा भी उठाया है|केरल की रहने वाली मुस्लिम लड़की ने 12वीं में 92 परसेंट मार्क्स स्कोर किए थे और पढ़ाई में होनहार होते हुए भी वह अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने में असमर्थ थी क्योंकि कोविड-19 के दौरान इस लड़की ने अपने पिता को खो दिया था और पिता के गुजर जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई|

ऐसे में अल्लू अर्जुन ने इस लड़की की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है और उन्होंने उसकी हायर एजुकेशन के लिए एक प्राइवेट कॉलेज में उसका दाखिला भी करवा दिया है|अल्लू अर्जुन इस लड़की की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठा रहे हैं और साथ-साथ हॉस्टल का खर्च भी अल्लू अर्जुन उठाएंगे| अल्लू अर्जुन के नेक काम की वजह से लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की दरियादिली की हर कोई तारीफ कर रहा है|