आम्रपाली दुबे हैं भोजुपरी फिल्मों की सबसे महंगी एक्ट्रेस, एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस

आम्रपाली दुबे एक ऐसा नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी पर्दे पर उनकी जोड़ी सुपस्टार दिनेश यादव उर्फ निरहुआ के साथ मशहूर है। इसीलिए मेकर्स भी इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर लाने के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। चलिए बताते हैं कि आम्रपाली से जुड़ी कुछ खास बातें-

आसान नहीं था सफर-

कहते हैं कि सफलता इतनी आसानी से मिलती, उसके लिए काफी मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। ठीक वैसे ही आम्रपाली दुबे को भी इतनी पॉपुलैरिटी इतनी आसानी से हासिल नहीं है। आम्रपाली उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के एक गांव में जन्मी थी। परिवार वाले उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन आम्रपाली को एक एक्ट्रेस बनना था। वो बचपन से ही एक्टिंग की काफी शौकीन थी। इसीलिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में जानने की ठानी। इसीलिए स्कूल के बाद वे मॉडलिंग करने लगी और ऑडिशन देने शुरू किए।

सीरियल्स में आई नज़र-

फिर आम्रपाली को कुछ सीरियल्स में काम भी मिल गया। आम्रपाली दुबे सात फेरे- सलोनी का सफर, मायका, रहना है तेरी पलकों की छांव में जैसे चर्चित सीरीयल्स का हिस्सा रही। इससे उन्हें पहचान भी मिली। लेकिन फिर अचानक उनकी जिंदगी में एक टर्निंग प्वॉइंट आया।

आम्रपाली दुबे का टर्निंग प्वाइंट-

वो दिन 15-15 घंटे शूटिंग करती थी। लेकिन एक दिन जब वो शूटिंग के बाद घर लौटी तो दादी ने भोजपुरी में झललाकर कहा कि इतनी मेहनत करती है लेकिन तेरे को कोई गांव तक में नहीं जानता। इसके बाद आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने की ठानी और आज परिणाम सबके सामने हैं।

निरहुआ के साथ हिट जोड़ी-

साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। उनके पहले हीरो निरहुआ ही थे और फिल्म का नाम निरहुआ हिंदुस्तानी था। इसके बाद उन्होंने एक से एक कई फिल्में की। एक वक्त में आम्रपाली के पास 8-10 फिल्मों की लाइन होती थी। आम्रपाली इतनी पॉपुलर हो चुकी हैं वो उसकी अभिनेत्रियों की तुलना में कई गुना पैसा चार्ज करती हैं। निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी इतनी पसंद की जाती है लोगों ने दोनों को पति-पत्नी तक मान लिया था। हालांकि रियल लाइफ में दोनों के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं है।

30-35 लाख रुपए फीस-

जहां दूसरी अभिनेत्रियां फिल्म के 2-3 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं वहीं आम्रपाली एक फिल्म में काम करने के 30-35 लाख रुपए फीस लेती है। यहां तक फिल्म में सिर्फ अपीयरेंस के भी वो लाखों रुपए लेती हैं। फीस वसलूने के मामले में आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा के नंबर 1 पॉजीशन पर हैं। एक्टिंग के अलावा आम्रपाली गाती भी हैं और कई भोजपुरी गानों को उन्होंने अपनी आवाज़ दी है।

बताते चलें कि आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।  और हाल ही में अपना एक आलीशन घर खरीदा है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके दी। आम्रपाली ने अपने फैन्स को इतना प्यार और भरोसा बनाए रखने के लिए शुक्रिया अदा भी कहा।