बिग-बी अमिताभ और अभिषेक बच्चन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है, जाने बाकि सदस्यों की रिपोर्ट

आज इस कोरोना काल में लगभग हर देश बल्कि पूरा विश्व ग्रसित है| और ख़ास से लेकर आम तक हर कोई मजबूर है इस महामारी से डरने के लिए | इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी झटका लगा जब खबर मिली के बॉलीवुड के महानायक बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है| सिर्फ अमिताभ के फैन्स के लिए नही बल्कि ये खबर पूरे देश के लिए काफी दुखद है|

इसी कारण उन्हें देर शाम शनिवार के दिन मुंबई के ही नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इस बात की पुष्टि खुद अमिताभ ने एक ट्वीट के जरिए की है| पिछले कुछ महीनों से अमिताभ का स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा है और यही कारण है के उनके मुंबई से बाहर जाने पर भी चिकित्सकों ने रोक लगाई हुई है।

बातचीत के दौरान अस्पताल के प्रवक्ता ने अमिताभ बच्चन के भर्ती होने की पुष्टि की है। रात 10.52 बजे अमिताभ बच्चन ने लगभग 10:52 बजे इस बात की पुष्टि की और साथ में कहा जितने भी लोग पीछे 10 दिनों में उनके सम्पर्क में आये हैं अपना टेस्ट जरूर करा लें। अमिताभ बच्चन के साथ ही बच्चन परिवार के सदस्यों और स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है जिसके बाद अभिषेक बच्चन भी पॉजिटिव पाए गए लेकिन पत्नी जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है|

अमिताभ ने देर रात एक ट्वीट में इस बात का ज़िक्र किया है के उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गयी है| और उनके बाकी सदस्यों और वर्किंग स्टाफ के भी टेस्ट सम्प्लेस लिए गये है जिनमे अभिषेक बच्चन पॉजिटिव पाए गये है वहीं परिवार के दो सदस्य जया बच्चन और ऐश्वर्या राइ बच्चन नेगेटिव पाए गये हैं| और साथ ही कई स्टाफ की रिपोर्ट्स पेंडिंग है

बात करें अमिताभ की तो काफी एक्टिव रूप में दिखे हैं|कई सरकारी संदेशों और जनहित के संदेशों को अमिताभ ने घर पर ही रिकॉर्डि कराया है| इसके साथ ही अपने सबसे प्रसिद्ध टीवी कार्यक्रम “कौन बनेगा करोड़पति” के 12वें सीजन का प्रोमो और एक शार्ट फिल्म भी शूट की। एक के बाद एक अलग किरदारों का अभिनय कर अमिताभ सर दर्शकों के दिलों को जीतते रहे हैं।और अंतिम में अभी हाल में फिल्म गुलाबो-सिताबो में नजर आये हैं|

साथ ही अब अभिषेक बच्चन को भी अस्पताल में एडमिट कराया गया है| रात में हुई बातचीत में राजेश टोपे जो के महारास्ट्र के स्वास्थ्य मत्री हैं उन्होंने बताया कि, ” अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन दोनों का ही कोरोना एंटीजेन टेस्ट किया गया था जिसका नतीजे पॉज़िटिव आये है| लेकिन राहत की बात है के अमिताभ बच्चन में कोरोना के बहुत ही शुरूआती लक्षण देखने को मिले है| वही अभिषेक के अंदर भी कोरोना के सबसे अधिक शुरुआती लक्षण नजर आये है|

हाल ही में आई खबरों के मुताबिक अमिताभ अलिया भट्ट और रणवीर सिंह की एक फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में भी नजर आने की बातें जताई जा रही थी| लेकिन इस बीच कोविद पॉजिटिव आने पर शायद इस बात पर भी कोई असर पड़े इस बात की आशंकाएँ है| इस खबर के चलते फेंस  और बाकि सेलिब्रिटीज ने ट्वीट कर इस बात पर सांत्वना दी |