मजेदार जोक्स: एक अंग्रेज (एक आदमी से)- तुम्हारी मूंछ कितनी सुन्दर है…. हम तुम्हारी मूंछ के बदले पांच सौ रुपये देगा….!

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

एक आदमी- तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है….?
लड़का- जी, बहुत दूर का रिश्ता है…!
आदमी- फिर भी क्या रिश्ता है….?
लड़का- जी, वह मेरा सगा भाई है….!
आदमी- तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बताते हो….?
लड़का- क्योंकि इसके और मेरे बीच सात भाई और हैं….!!

एक बुज़ुर्ग फ़रमाते है…..
मैने तीन लोगों से ज़्यादा बदनसीब किसी को नही पाया…!
पहला वो जो पुराने कपड़े पहनता है जबकि उसके पास नये कपड़े है…!
दुसरा वो शख़्स जिस के पास घर में भरपूर खाना हो और वो फिर भी भुखा रहे…!

फिर वो बुज़ुर्ग चुप हो गये। यहाँ तक कि उनकी आँखों में आँसु आ गये…!
किसी ने पुछा के तीसरा शख़्स कौन है….? हमें बताएँ…..
तीसरा वो शख़्स है जो पैसा होने के बावजूद सिर्फ अपनी बीवी के डर से दारू नही पीते है…!
इतना सुनते ही महफिल में कई लोगों के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाजे गूँज उठी….!!

 

एक मुर्गी अंडे खरीदने बाज़ार गई….!
मुर्गी (दुकानदार से)- दो अंडे देना….!
दुकानदार- आप अंडो का क्या करेगी….?
मुर्गी- मुर्गे ने कहा है, डार्लिंग 2 रुपये के लिये….
अपना फिगर मत ख़राब करो….!!

 

पिता (पुत्र से)- बेवकूफ यह क्या कर रहा है….?
हाथों के बल क्यों चल रहा है….?
पुत्र (पिता से)- आपकी इच्छा का पालन
कर रहा हूं डैडी…!
आपने कहा था न, अगर तू फेल हो गया,
तो घर में कदम मत रखना….!!

 

एक अंग्रेज (एक आदमी से)- तुम्हारी मूंछ कितनी सुन्दर है….
हम तुम्हारी मूंछ के बदले पांच सौ रुपये देगा….!
आदमी अपने सिर के बाल पैक कर अंग्रेज को दे देता है…..
अंग्रेज (गुस्से से)- धोखा हम तुमसे मूंछ मांगा था सिर का बाल नहीं….!
आदमी (मुस्करा कर)- माल हमेशा गोदाम से ही दिया जाता है….
शोरूम से नहीं….!!

 

पोस्टमैन ने डोर बेल बजायी….
एक छोटा सा बच्चा मुह में सिगरट और….
हाथ में बियर की बोतल लेके बहार आया…!
पोस्टमैन- बेटा पापा घर में है….?
बच्चा- साले मुझे देख के लगता है की पापा घर पे होंगे….??

संता- तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी….!
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूँ…..!
संता- मैंने सजा दे दी….!
बंता- कैसे….?
संता- मैं उसकी कटोरी का दूध पी गया….!!

 

पप्पू ने गुस्से में अपनी पत्नी को फोन लगाया….
पप्पू- कहां रह गई रात के 12:00 बज गए हैं…..?
इतनी रात में किसके साथ है…..?
पत्नी- अरे जानू यहां जाम लगा है….!
पप्पू- ओ हो….. तो कब तक आओगी….?
पत्नी- पता नहीं क्योंकि अभी तो पहला ही जाम लगा है….!!

 

बच्चा अपनी मम्मी से बोला- मम्मी जी, गांधी जी के….
सर पर बाल क्यों नहीं थे…..?
मम्मी- क्योंकि बेटा वे हमेशा सच बोलते थे….!
बच्चा- ओ हो अब समझ में आया तुम औरतों के….
बाल इतने लंबे क्यों होते हैं….!!

एक लड़की अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी….
लड़की- मां, आपने कैसे लड़के से मेरी शादी करवाई है…..!
मां- क्यों, क्या हुआ बेटी…..?

लड़की- वो लड़का तो हमेशा नशे में ही रहता है….!
मां (आश्चर्य से)- तो ये बात तू अब बता रही है, शादी के 2 साल बाद….?
लड़की- अरे, मुझे भी कहां मालूम था, वो तो कल रात बिना शराब पिए….
घर आया तब मुझे पता चला….!!