अरुण गोविल से दीपिका चिखलिया तक, जानिए कौन हैं रामायण के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर? देखें तस्वीरें

एक वक्त में रामानंद सागर की “रामायण” घर-घर में दर्शकों को खूब पसंद आती थी। यह शो दूरदर्शन पर साल 1987 में शुरू हुआ था, जिसके बाद लोगों के बीच इसका काफी क्रेज देखने को मिला था। वहीं लगभग 35 सालों के बाद आज भी इस टीवी धारावाहिक का जलवा लोगों के बीच बरकरार है। रामायण का हर एक किरदार दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बना चुका है। यह एक ऐसा शो था, जिसे देखने के लिए लोग टीवी के सामने चिपक जाते थे। उस समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। टीवी ना होने पर लोग पड़ोसी के घर यह शो देखने के लिए जाते थे। आज तक रामानंद सागर की “रामायण” का मुकाबला कोई नहीं कर पाया।

रामानंद सागर ने अपने सीरियल “रामायण” से टीवी जगत में एक अनोखा इतिहास रच दिया है, जिसे मिटाने वाला आज तक ना कोई हुआ है और ना ही आगे होगा। इस सीरियल में नजर आया हर किरदार लोगों के दिलों पर आज तक छाया हुआ है, जिसके चलते सदियों तक लोग उन्हें याद करेंगे। लेकिन रामायण के किरदारों की असल जिंदगी के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रामायण के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर्स कौन हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

अरुण गोविल

रामायण में हर किरदार ने घर-घर में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। इस धारावाहिक में अरुण गोविल “राम” के किरदार में नजर आए और उनके अभिनय में हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रामायण में भगवान “श्रीराम” का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की शादी श्रीलेखा गोविल से हुई थी, जो खुद भी एक अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई मशहूर फिल्मों में काम किया हुआ है।

आपको बता दें कि श्रीलेखा ने 1996 में धर्मेंद्र के अपोजिट फिल्म हिम्मतवार से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं इसके बाद श्रीलेखा ने और भी कई फिल्मों में काम किया। अरुण गोविल और श्रीलेखा दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बेटे का नाम अमल है और बेटी का नाम सोनिका है।

दीपिका चिखलिया

“रामायण” में सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने असल जिंदगी में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी रचाई है। दीपिका चिखलिया के पति हेमंत एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी कंपनी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने का काम करती है। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया और हेमंत दो बेटियों के माता-पिता हैं, जिनका नाम जूही और निधि है।

सुनील लहरी

धारावाहिक रामायण में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने कई मशहूर सीरियल्स और फिल्मों में काम किया हुआ है। इन्होंने रामायण में लक्ष्मण के रूप में एक अच्छे भाई और देवर की भूमिका को बखूबी पर्दे पर उतारा था, जिसके चलते आज भी लोग उनको याद करते हैं। अगर हम सुनील लहरी के रियल लाइफ की वाइफ के बारे में बात करें तो सुनील लहरी ने अपने जीवन में दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम राधा सेन था। वहीं दूसरी शादी उन्होंने भारती पाठक से की है।

दारा सिंह

रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दारा सिंह ने 14 वर्ष की आयु में पहली शादी रचाई थी। लेकिन 10 वर्ष के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनकी शादी सुरजीत कौर से हुई।

पदमा खन्ना

रामायण में महारानी कैकेयी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री पदमा खन्ना ने फिल्म डायरेक्टर जगदीश एल. सिडाना से शादी की थी। फिलहाल वह यूएस में एक कथक एकेडमी चलाती हैं।

संजय जोग

रामायण में भगवान राम के छोटे भाई “भरत” का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय जोग एक भारतीय अभिनेता थे। वह मराठी सिनेमा में अपने काम के लिए भी जाने जाते हैं। साल 1995 में वह इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे। संजय जोग की पत्नी का नाम नीता जोग है। उनका एक बेटा है जिसका नाम रंजीत जोग है।

विजय अरोड़ा

विजय अरोड़ा हिंदी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों के एक जाने-माने अभिनेता थे। विजय अरोड़ा “रामायण” में मेघनाथ के रोल में नजर आए थे। विजय अरोड़ा की शादी पूर्व मॉडल और मिस इंडिया दिलबर दोबारा से हुई थी। इनको एक बेटा है, जिनका नाम फरहद विजय अरोड़ा है। विजय अरोड़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं।