दुल्हन बारात आने की खुशी नहीं कर पाई कंट्रोल, सभी मेहमानों के सामने करने लगी ये काम, आप भी देखें वायरल Video

शादी हर किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे खास दिन होता है। लड़का और लड़की दोनों के मन में ही अपनी शादी को लेकर तरह-तरह की बातें आती हैं। हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसकी शादी खास हो। लोग अपनी शादी को खास और यादगार बनाने के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारियां करने लगते हैं। वैसे देखा जाए तो भारतीय शादियों की बात ही कुछ और होती है।

शादी वाले घर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त खूब मौज-मस्ती, हंसी मजाक करते हैं। शादियों में दूल्हा-दुल्हन, बराती, मेहमान, दोस्त, रिश्तेदार खूब इंजॉय करते हुए नजर आते हैं। लेकिन शादी में सबसे ज्यादा मजेदार जो चीज होती है वह इन सभी का डांस है। हालांकि पूरे फंक्शन में लाइमलाइट में तो दूल्हा-दुल्हन ही रहते हैं। समारोह में इनका डांस ही सबसे खास माना जाता है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़े हुए बहुत से डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी बीच आजकल दुल्हन के डांस का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि दुल्हन यह डांस दूल्हे और बारातियों के आने पर करती है। वायरल हो रहे वीडियो में जिस तरह से दुल्हन डांस करती हुई नजर आ रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने जीवन के इस सबसे खास दिन को वह पूरी तरह से इंजॉय कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रहा है।

दुल्हन अपनी शादी में डांस करती आई नजर

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह किसी शादी समारोह का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन पिंक और रेड कलर के लहंगे में सजी-धजी नजर आ रही है। वह बहुत सुंदर लग रही है। उसके दोनों तरफ शादी में आए मेहमान और बाकी लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। जब बारात आती है तो दुल्हन अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाती है और सभी मेहमानों के सामने जबरदस्त डांस करने लगती है।

दुल्हन अपने डांस से सबका दिल जीत लेती है। वीडियो में दुल्हन बॉलीवुड की फिल्म “कुछ कुछ होता है” के गाने” साजन जी घर आए…” पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। वहीँ वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा घोड़े पर बैठा हुआ है और दुल्हन उसकी तरफ इशारा कर डांस करती हुई दिख रही है।

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इसे खूब शेयर कर रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर _weddings_pictures नाम के अकाउंट से साझा किया गया है।