बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने शादी के जोड़े में ढाया था कहर, हर लड़की की पसंद बन गया था उनका लुक

कहते हैं एक लड़की सबसे  ज़्यादा खूबसूरत दुल्हन के लिबास में लगती है। अब चाहे वो कोई आम लड़की हो या कोई बॉलीवुड की अभिनेत्री, दुल्हन को जोड़ा हर किसी पर फबता है। आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो अपनी शादी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। हालांकि ये सभी अभिनेत्रियां अपनी शादी में काफी सिंपल तरीके से तैयार हुई थी लेकिन दुल्हन का लिबास इनपर बहुत जंच रहा था। यकीनन आप इनकी तस्वीरें देखकर कहेंगे कि कोई चांद का टुकड़ा ज़मीन पर उतर आया है।

वहीं अगर आपकी शादी होने जा रही हैं आप भी अपनी शादी में इन अभिनेत्रियों जैसा लुक ट्राई सकती हैं।

श्रीदेवी-

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री बला की खूबसूरत थी। लेकिन जब उन्होंंने शादी का लिबास पहना था वे किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। हालांकि श्रीदेवी अपनी शादी के जोड़े में काफी सिंपल नज़र आ रही हैंष लेकिन बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

माधुरी दीक्षित

अपने दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के जलवे बिखरने वाली माधुरी दीक्षित भी अपनी शादी में बहुत सुंदर लग रही थी। उनकी श्रीराम नेने से शादी हुई है।

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर की शादी साल 2018 में हुई थी। उन्होंने आनंद आहूजा से शादी की है। और शादी के जोड़े में वे परियों जैसी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी शादी का लुक उन दिनों काफी वायरल भी हुआ था।

करीना कपूर

करीना कपूर एक नैचुरल ब्यूटी हैं। खूबसूरत दिखने के लिए उन्हें किसी मेकअप या साज श्रृंगार की ज़रूरत नहीं है। लेकिन जब उनकी सैफ अली खान से शादी हुई थी। तो शादी के जोड़े में वे बहुत ही प्यारी लग रही थी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने काफी लंबे समय तक डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी की थी। इटली में कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग रचाई थी। अनुष्का बेहद सिंपल तरीके से तैयार हुई थी लेकिन उनकी लुक ने एक नया ट्रेंड सेट दिया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। साल 2018 में दोनों एक दूसरे के साथ शादी के रिश्ते में बंधे थे। उनकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दीपिका पादुकोण बेहद हसीन लग रही थी। शादी से लेकर अपने हर रिसेप्शन में दीपिका ने कमाल के लिबास पहने थे। जिसमें वो बहुत रॉयल लग रही थी।

प्रिटी ज़िंटा

डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा वाकई काफी प्रिटी हैं। उनकी चुलबुली सी हंसी का हर कोई दीवाना है। एक लड़की दुल्हन के जोड़े में कितनी सुदंर लगती है ये अंदाजा आप प्रिटी जिंटा की शादी की तस्वीरें देखकर लगा सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने शादी तो विदेशी लड़के से की मगर अपनी शादी के दिन उन्होंने दुल्हन के गेट अप में जो कहर डहाया था वो लाजवाब था, दुल्हन के ड्रेस में चाँद का टुकड़ा लग रही थी प्रियंका चोपड़ा।

ऐश्वर्या राय

यूं तो विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का कोई मुकाबला ही नहीं है। उनकी शादी की तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि अभिनेष बच्चन से शादी का नूर किस तरह उनके चेहरे पर दिखाई पड़ रहा है। ऐश्वर्या अपनी शादी में किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैंं।