5 Star रिसॉर्ट जैसा है अमेरिका के लॉस एंजेलिस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का घर, जानिए क्या है घर की कीमत

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। देश-दुनिया में कोरोना वायरस के चलते प्रियंका चोपड़ा अपने घर में ही पति निक के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीता रही हैं। वहीं बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। बता दें कि प्रियंका से 10 साल छोटे निक अब 28 साल की हो गए हैं। निक अमेरिका के मशहूर सिंगर हैं।

5 स्टार जैसा है प्रियंका का विदेशी घर-

बता दें कि कोरोनाकाल के चलते प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ अच्छा समय बीता रहे हैं। जिसका अंदाजा आप प्रियंका और निक जोनस के सोशल मीडिया अकाउंट्स से लगा सकते हैं। ऐसे में फैंस को प्रियंका के घर को देखने में काफी दिलचस्पी लगी होती है। वे देखना चाहते हैं कि आखिर उनकी फेवरेट स्टार का घर अंदर से दिखता कैसा है। इसी बीच अब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के घर की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि प्रियंका का विदेशी किसी 5 स्टार रिसॉर्ट से कम नहीं लगता। दोनों मियां-बीबी एक आलीशान बंगले में रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

These are a few of my favorite things… ❤️? #flashbackfriday #happyfriday #villaone #tequila

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

कीमत जानकर होगी हैरानी-

दरअसल निक जोनस ने अपनी खूबसूरत पत्नी प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजिल्स वाला घर तोहफे में दिया है। ये घर बेहद खूबसूरत होने के साथ ही इसमें फाइव स्टार वाली सारी सुविधाएं हैं। इतना ही नहीं इस आलीशान घर की कीमत आपके होश उड़ा सकती है। 20 हज़ार स्कॉयर फीट में बने इस घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी करीब करीब 150 करोड़ तक की है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहते हैं और उनके घर के आस-पास कई हॉलीवुड स्टार्स भी रहते हैं।

एंटरटेनमेंट का पूरा है बंदोबस्त-

 

View this post on Instagram

 

Her first time watching Elf. ? ? @priyankachopra

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

वहीं प्रियंका और निक का यह आलीशान बंगले का लॉस एंजेलिस के अन्सीनो नाम की जगह पर है। ये घर सैन फरनाडो वैली में है जो कि अमेरिका का काफी महंगा इलाका माना जाता है। बंगले के अंदर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के इस घर में लगभग सात बेडरूम है और 11 बाथरूम है। घर की छत पर ही स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। वहीं घर में एंटरटेनमेंट का भी पूरा ख्याल रखा गया है जिसके लिए मूवी थिएटर, रेस्टेरां, बार और बॉस्केटबॉल कोर्ट भी है।

 

View this post on Instagram

 

My happy place ? @priyankachopra #InstaFamous #DogsLife #DogsOfInstagram #Doggos #dogstagram

A post shared by Diana Chopra Jonas (@diariesofdiana) on

दोनों एंजॉय कर रहे हैं लॉकडाउन-

वहीं प्रियंका के घर का इंटीरियर भी काफी शानदार हैं। घर के हर कोने को काफी अच्छे से सजाया गया है। वहीं घर के अंदर हरियाली का भी पूरा ध्यान रखा गया। खबरों के मुताबिक निक ने ये बंगला अपनी शादी से पहले ही खरीद लिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक ने बताया कि उनका लॉकडाउन का पीरियड काफी अच्छा बीत रहा है क्योंकि ज्यादातर उन्हें एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता था लेकिन इन दिनों दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

My forever guy…so grateful for you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं दोनों की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं दोनों पति-पत्नी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अक्सर एक-दूसरे पर अपने प्यार को जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।