पत्नी और बच्चों संग छुट्टियां मनाने निकले अल्लू अर्जुन, सामने आई फैमिली फोटो

अब तक सबसे बड़े भारतीय फिल्मी सितारों में से एक अल्लू अर्जुन दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में सुपर डुपर हिट साबित होती हैं, जिसके पीछे की मुख्य वजह इनकी दमदार पर्सनैलिटी और दमदार एक्टिंग है। जब इन दोनों का कॉन्बिनेशन दिखता है, तो फिल्म का हिट होना लाजमी है। अल्लू अर्जुन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। अल्लू अर्जुन ने दूसरे अभिनेताओं की तरह छोटे स्तर पर अपने करियर की शुरुआत की थी परंतु मौजूदा समय में यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।

मौजूदा समय में अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और लगातार उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनकी कोई भी फिल्में आती हैं, तो धमाल ही मचा जाती हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा: द राइज” रिलीज हुई थी, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

वहीं अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग भी लगभग शुरू होने को है। इसी बीच अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन इस समय अपने परिवार के साथ तंजानिया में छुट्टी बिता रहे हैं। अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली फोटो शेयर की है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ मना रहे छुट्टियां

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन फिलहाल अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों अल्लू अरहा व अल्लू अयान के साथ तंजानिया में छुट्टियां मना रहे हैं। पिछले ही हफ्ते एक साथ यह परिवार कुछ क्वालिटी टाइम व्यतीत करने के लिए तंजानिया के लिए रवाना हुआ था। वहीं स्नेहा रेड्डी ने 5 जुलाई 2022 को सेरेनगेटी नेशनल पार्क से ली गई एक हैप्पी फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि चारों व्हाइट कलर के कपड़े में एक साथ कैमरे के सामने मुस्कान के साथ पोज देते हुए नजर आए। तस्वीर में अल्लू अर्जुन की बड़ी दाढ़ी भी देख सकते हैं। इस लुक में अल्लू अर्जुन डैशिंग लग रहे थे। इसमें उनके लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद “पुष्पा: द रूल” के लिए भी यह उनका लुक हो सकता है।

“पुष्पा” फिल्म ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा” ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। फिल्म में अल्लू अर्जुन की अदाकारी देखकर लोग उनके मुरीद हो गए। हिंदी भाषी बाजारों में अल्लू अर्जुन की सफलता महज संयोग नहीं है, उन्होंने हिंदी डेब्यू किया है और उन्हें दर्शकों से ढेर सारा रिस्पॉन्स मिला है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा” पहली फिल्म रही है, जिसने कोरोना काल के बाद सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जहां कोरोना काल में लोगों को सिनेमाघरों में जाने से डर लग रहा था। वहीं इस फिल्म ने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।