मां भद्रकाली का हल्दी से होता है अभिषेक, स्नान होने तक आंखें बंद कर लेती हैं माता: Video

हमारे भारत देश में बहुत से प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर मौजूद हैं, जो अपनी किसी ना किसी विशेषता और चमत्कार के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। भारत में ऐसे बहुत से प्राचीन मंदिर हैं, जिनसे बहुत सी कहानियां जुड़ी हुई हैं। भारत का शायद ही ऐसा कोई इलाका होगा, जहां भगवान से जुड़ी कोई कहानी या कोई निशानी मौजूद ना हो। भारत के कई एरिया में कई मंदिर हैं, जिनकी अपनी खासियत बताई जाती है।

कहीं कोई दीप काफी सालों से चल रहा है तो कहीं भगवान की मूर्ति से माहवारी का रक्त निकलता है। इन मंदिरों के प्रति लोगों में अटूट विश्वास देखने को मिलता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में दर्शन करने के लिए जाते हैं। लोगों की आस्था इन मंदिरों की खूबियों से और ज्यादा मजबूत हो जाती है। अक्सर इन मंदिरों में ऐसे ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं, जिसको देखने के बाद लोग अपनी आंखों देखी पर भी भरोसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन उनका विश्वास और गहरा हो जाता है।

अब आप चाहे महाकाल की ही बात ले लीजिए। भगवान की मूर्ति को मदिरा का भोग लगाते हैं और वाकई मदिरा गायब हो जाती है। यह सभी चीजें देखने के बाद काफी हैरानी भी होती है लेकिन मन में यह सवाल भी उठने लगता है कि आखिर ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है? लेकिन यह सच है। ऐसा वाकई में होता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे

मां की बंद हो जाती हैं आंखें

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो आश्चर्यचकित कर देने वाला वीडियो सामने आया है, वह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी हैरत में पड़ गए हैं। दरअसल, यह वीडियो तेलंगाना का बताया जा रहा है। यहां पर स्थित मां भद्रकाली धाम में वह होता है, जिसे हर श्रद्धालु देख सकता है। इस मंदिर में स्थापित मूर्ति का हल्दी से अभिषेक किया जाता है। जब मां का अभिषेक हल्दी से होता है, तो वह अपनी आंखों को बंद कर लेती हैं। यह नजारा वाकई हैरान कर देने वाला होता है।

आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जब मां का अभिषेक हल्दी से होता है तो वह अपने नेत्र बंद कर लेती हैं। यह नजारा देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। मां को यूं स्नान के वक्त आंखें बंद करते हुए हर कोई देख सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरत में पड़ गए। लोगों को यह यकीन करना काफी मुश्किल हो रहा है कि आखिर ऐसा कैसे संभव हो सकता है?

वहीं कुछ लोगों का ऐसा बताना है कि इस मूर्ति का निर्माण ऐसा हुआ है कि जैसे ही हल्दी इस पर डलती है, मूर्ति के नेत्र बंद जैसे लगने लगते हैं। ऐसे असंख्य मंदिर हैं, जहां इस तरह के चमत्कार होते हुए देखा जा सकता है। इनके पीछे असलियत क्या है? यह आज तक किसी को भी मालूम नहीं है। परंतु इनपर लोगों की गहरी आस्था देखने को मिलती है। इन मंदिरों में लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।