जब समुद्र किनारे बिकिनी में घूम रही विदेशी लड़कियों के बीच पहुंची साड़ी वाली महिला, ऐसा था रिएक्शन

सोशल मीडिया पर आए दिन कई प्रकार के वीडियोस वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिससे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। वहीं कुछ वीडियो बेहद भावुक कर देने वाले भी होते हैं परंतु कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, समुद्र किनारे बिकनी पहने लड़कियों के बीच एक साड़ी पहनी महिला का वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

वैसे अगर आप कभी समुद्र के किनारे गए होंगे, तो आपने देखा होगा कि लोग वहां पर नहाते हुए और आराम करते हुए दिखाई दे जाते हैं। वहीं अगर हम विदेश की बात करें तो वहां पर बहुत सी विदेशी महिलाएं बिकिनी पहनकर नहाते हुए और इंजॉय करते हुए नजर आ जाएंगी क्योंकि विदेशों में यह बहुत ही आम बात है। लेकिन सोचिए अगर इसके विपरीत कोई महिला बीच पर साड़ी पहनकर पहुंच जाए, तो माहौल कैसा होगा? शायद वहां का माहौल बदल जाएगा। सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह का ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला भारतीय परिधान में समुद्र के किनारे बीच पर पहुंची, जहां पर उसके आस-पास कई विदेशी महिलाओं को सिर्फ बिकनी में ही देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो देखने के बाद लोगों को यह एहसास हुआ कि यह बीच भारत के बाहर का लग रहा है, क्योंकि ज्यादातर लोग विदेशी ही वीडियो में नजर आ रहे हैं और अधिकतर विदेशी महिलाएं सिर्फ बिकनी में ही दिख रही हैं।

साड़ी पहनकर समुद्र किनारे पहुंची ये महिला

आप सभी लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि आपको बैकग्राउंड में नीला समुद्र नजर आ रहा होगा, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है। वहीं समुद्र इलाके में एक प्लेटफार्म बना हुआ है, जिस पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी प्लेटफार्म पर बिकनी पहने विदेशी महिलाओं को घूमते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में आगे इस विदेशी लड़कियों के बीच से भारतीय परिधान साड़ी में एक महिला सिर पर पल्लू ओढ़कर चलती हुई नजर आ रही है और आम लोगों से थोड़ी अलग दिखाई दे रही है। महिला जैसे ही आगे बढ़ती है, तो बैकग्राउंड में अन्य विदेशियों को बिकनी में देखा जा सकता है।

किसी ने इस मूवमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर पर @darshanvpathak नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यह लिखा है “अरे काकी कहां पहुंच गई।” इस वीडियो को 4 लाख 76 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं करीब 15 हजार से ज्यादा इस वीडियो को लाइक मिल चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “जब दो अलग दुनिया एक यूनिवर्स में मिली।” वहीं एक और यूजर ने लिखा “क्यों, सिर्फ ये जगहें ऐसे लोगों के लिए ही होती है क्या? ऐसे कपड़ों में भी लोग घूम सकते हैं।”