भारती सिंह का 1 साल का बेटा अस्पताल में, दर्द में देख खूब रोईं, बोलीं- माफ नहीं करूंगी, जानिए वजह

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी जबरदस्त कॉमेडी के जरिए पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही हैं, जिसके चलते इनको कॉमेडी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। भारती सिंह के घर में बीते साल एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया। बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के जन्म के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की खुशी का ठिकाना नहीं है। भारती सिंह की जिंदगी में जब से उनके बेटे लक्ष्य का आगमन हुआ है, उसके बाद से ही वह अपने बेटे से जुड़ी हुई कोई ना कोई तस्वीर और जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं।

भारती सिंह इन दिनों कॉमेडी की दुनिया से परे अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। भारती सिंह अपनी जिंदगी की झलक अपने फैंस के साथ अपने व्लॉग के जरिए शेयर करती रहती हैं। भारती सिंह अपने व्लॉग के जरिए आए दिन काफी मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हैं। लेकिन कॉमेडियन भारती सिंह का नया व्लॉग फैंस की आंखें नम कर रहा है क्योंकि नए व्लॉग में भारती सिंह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।

दर्द में भारती सिंह का बेटा गोला, अस्पताल में खूब रोईं

दरअसल, हाल ही में भारती सिंह ने एक व्लॉग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं। भारती सिंह अस्पताल में रो रही हैं, क्योंकि उनका बेटा रो रहा है। अब जब बेटा रोया है तो भला मां की आंखों से आंसू कैसे नहीं निकलते। दरअसल, भारती सिंह ने यह बताया कि उनका बेटा एक साल का हो गया है और एक साल का होने पर उसे हाल ही में इंजेक्शन लगे हैं।

भारती सिंह के लिए यह मोमेंट काफी इमोशनल कर देने वाला था। भारती सिंह ने बताया कि वह नैनी के साथ बेटे गोला को लेकर डॉक्टर के पास गई थीथीं। डॉक्टर ने गोला के दोनों पैरों पर इंजेक्शन लगा दिए। इस दौरान उनका बेटा काफी रोया और काफी चिल्लाया। भारती सिंह के साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी मौजूद नहीं थे। वह शूट में व्यस्त थे।

भारती सिंह ने यह बताया कि जब उनका बेटा इंजेक्शन लगने पर रोया तो वह भी रो पड़ी थीं। इस दौरान भारती सिंह ने वीडियो भी बनाना बंद कर दिया था। कॉमेडियन ने कहा कि “मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगी।” भारती सिंह कहती हैं कि “एक मां को बहुत दर्द होता है, जब वह अपने बच्चे को दर्द में देखती है। मैं बहुत रोई। गोला बहुत रोया। मां के दिल जैसा दुनिया में कोई दिल नहीं।”

जब गोला को इंजेक्शन लगा, तो उसके कुछ देर बाद ही वह नॉर्मल हो गया। इस वीडियो के आखिर में भारती सिंह ने अपने बेटे गोला की क्यूट हरकतों की झलक भी फैंस को दिखाईं। आपको बता दें कि भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया था। वह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं। भारती सिंह सोशल मीडिया पर अपने बेटे गोला के साथ की प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। भारती सिंह के बेटे गोला की हर तस्वीर और वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।