राजस्थान की बेटी नंदिनी गुप्ता बनीं “मिस इंडिया 2023”, 19 की उम्र में रोशन किया माता-पिता का नाम, पूरा देश कर रहा नाज

राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने “फेमिना मिस इंडिया 2023” का ताज अपने नाम कर लिया है। जी हां, राजस्थान समेत पूरे देश के लिए 15 अप्रैल का दिन यादगार हो गया। नंदिनी गुप्ता ने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। नंदिनी गुप्ता देश की 59वीं मिस इंडिया बन गई हैं।

बता दें फेमिना मिस इंडिया 2023 का आयोजन मणिपुर में किया गया था। यहां पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पहुंचे थे। इनमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, मनीष पॉल, नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार भी पहुंचे थे।

महज 19 साल की उम्र में नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया। नंदनी के साथ दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप बनीं, तो वहीं मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं।

जब नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया तो पूरे प्रदेश वासियों का दिल खुशी से झूम उठा। पूरे देश में चारों ओर से नंदिनी गुप्ता को बधाइयां मिल रही हैं। वहीं नंदिनी की खुशी मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद सातवें आसमान पर है।

नंदिनी गुप्ता के इस खिताब को हासिल करने के बाद राजस्थान के कई नेता और खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें बधाई दी है। नंदिनी गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें खूब सारी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

महज 19 वर्ष की आयु में इतना बड़ा तमगा हासिल करने वहीं नंदिनी गुप्ता आज पूरे देश की लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। अब लोग उनके इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को रिप्रेजेंट करने का इंतजार कर रहे हैं। जब से नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज जीता है, उसके बाद से लोग उनके बारे में जानने के लिए बेताब हो रहे हैं।

आपको बता दें कि नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। यहीं से उनकी पढ़ाई पूरी हुई है। नंदिनी गुप्ता ने बिजनेस मैनेजमेंट की की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है। इस समय वह लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रही हैं। नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया बनने से पहले मॉडलिंग कर रही थीं। बचपन से ही नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया बनने का सपना देखा था। जानकारी के मुताबिक नंदिनी गुप्ता ने महज 10 साल की उम्र में ही फेमिना मिस इंडिया जीतने का सपना देखना शुरू कर दिया था और अब जाकर यह सपना पूरा हो गया है।

नंदिनी गुप्ता खूबसूरती के मामले में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं। उनका कहना है कि वह भी जंगली बिल्ली के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा की तरह ही देश और विदेश में भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा की पर्सनालिटी और सेंस ऑफ ह्यूमर की नंदिनी गुप्ता काफी बड़ी फैन हैं। नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम करने वाली नंदिनी गुप्ता बेहद खूबसूरत हैं। नंदिनी गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नंदिनी गुप्ता के स्टाइलिश लुक के आगे बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी फेल हैं।