भारती सिंह ने लगवाई हर्ष के नाम की मेहंदी, येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं कॉमेडियन

इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में तरक्की के लिए रखती हैं। हर वर्ष करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कई जगह कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। उत्तर भारत में यह त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

इस व्रत की शुरुआत सूर्य उदय से शुरू होती है और चांद निकलने तक रखा जाता है और चांद के दर्शन करने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। देशभर के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी करवा चौथ की धूम है। स्टार कपल्स अपने पार्टनर्स के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब अभिनेत्रियों की मेहंदी वालों हाथों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इसी बीच कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने पति हर्ष लिंबाचिया के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचाई है, जिसका एक वीडियो सामने आया है।

भारती ने दिखाई हर्ष के नाम की मेहंदी

भारती सिंह का जो वीडियो सामने आया है, वह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतय सिंह अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। भारती सिंह ने अपने हाथों में भर-भर के मेहंदी रचाई है और वह येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए सबको हैप्पी करवा चौथ विश करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि भारती सिंह पंजाबी हैं। ऐसे में करवा चौथ उनके लिए सबसे ज्यादा खास त्यौहार है। भारती शादी के बाद हर वर्ष पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत करती हैं।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं भारती सिंह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन वह अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हुई अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं और फैंस उनके तस्वीरों के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। बता दें कि बेटे के जन्म के बाद यह पहली बार है, जब भारती सिंह करवा चौथ का व्रत कर रही हैं।

भारती और हर्ष की लव स्टोरी

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। भारती और हर्ष ने शादी से पहले करीब एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया था। इन दोनों की पहली मुलाकात रियल्टी शो “कॉमेडी सर्कस” के दौरान हुई थी। इस शो में भारती कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। दोनों में पहली दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ, जिसके बाद 3 दिसंबर 2017 को यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

भारती पंजाबी हैं, वहीं उनके पति हर्ष लिंबाचिया गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। शादी के 5 साल बाद 3 अप्रैल 2022 को भारती और हर्ष ने बेटे लक्ष्य लिंबाचिया का स्वागत किया।