चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बालों में भारती सिंह आई नजर, पति हर्ष लिंबाचिया ने फैंस को दिखाया पत्नी का असली रूप

आज कल के समय में ऐसे बहुत से कॉमेडियन हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दुनियाभर में अच्छी खासी प्रसिद्धि हासिल की है। उन्ही कॉमेडियन में से एक टीवी की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह का भी नाम आता है। भारती सिंह ने अपनी शानदार कॉमेडी से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। भारती सिंह इतनी बेहतरीन तरीके से कॉमेडी करती हैं कि वह लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देती हैं।

जब लड़कियां सीरियल में काम करना पसंद करती हैं तो वहीं कॉमेडी शो के माध्यम से लोगों को हंसा कर भारती सिंह ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। मौजूदा समय में भारती सिंह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह घर-घर में लॉफ्टर क्वीन के नाम से प्रसिद्ध हैं। भारती सिंह ने यह मुकाम हासिल करने के लिए अपने जीवन में कड़ा संघर्ष किया है। उनका यह सफर इतना आसान नहीं था। कठिन मेहनत और संघर्षों के बाद भारती सिंह आज दुनिया में काफी पॉपुलर कॉमेडियन और टीवी होस्ट बन चुकी हैं।

बता दें इन दिनों भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ टीवी के मशहूर रियलिटी शो “डांस दीवानी” में होस्ट के रूप में नजर आ रही हैं। वहीं भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के बीच अक्सर अपनी तस्वीरें और मजेदार वीडियोस साझा करती रहती हैं, जिनको फैंस बहुत पसंद करते हैं। इसी बीच कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस काफी आश्चर्यचकित हो जा रहे हैं।

दरअसल, भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में अपनी पत्नी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह के बाल पूरी तरह से सफेद नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर झुर्रियां साफ साफ दिख रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी को ऐसा लग रहा है कि भारती सिंह का बुढ़ापा मानो समय से पहले ही आ चुका है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया है। आखिर इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है? भारती सिंह के साथ ऐसा क्या हुआ है? चलिए जान लेते हैं इसके बारे में…

आप जान लीजिए कि सोशल मीडिया पर भारती सिंह के बुढ़ापे वाला जो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इसको उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने ही बनाया है। हर्ष लिंबाचिया ने एक इंस्टाग्राम फिल्टर का इस्तेमाल कर इस वीडियो को फनी बना दिया है, जिसकी वजह से इस वीडियो के अंदर भारती सिंह काफी बूढ़ी नजर आ रही हैं। हर्ष ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मोहब्बत तो हमेशा जवान रहती है, बूढ़ी तो बीवी होती है अक्सर।” सोशल मीडिया पर इस फनी वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

अगर हम भारती सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों कॉमेडियन टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो “डांस दीवाने 3” को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ होस्ट करती हुई दिख रही हैं। वहीं भारती सिंह द कपिल शर्मा शो के कम्मो बुआ का भी किरदार निभा रही हैं। दर्शकों द्वारा इस किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।