बच्चे को घर पर छोड़ काम पर वापस लौटीं भारती सिंह को सुनने पड़ रहे हैं ऐसे ताने- “इतना क्या पैसा पैसा कि…”

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) को हाल ही में माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया लेकिन अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने अपने काम पर वापस लौट आए हैं।

भारती सिंह ने 3 अप्रैल को अपने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के महज करीब दो सप्ताह के बाद ही भारती अपने काम पर वापस आ गईं। जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ नेटीजंस ऐसे भी हैं जो उन्हें इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

दरअसल, जब भारती सिंह को लोगों ने 12वें “हुनरबाज: देश की शान” के सेट पर देखा, तो यही सवाल किया कि वह इतनी जल्दी कैसे वापस आ गईं। जब भारती सिंह ने जवाब में कहा कि वह बेटे को छोड़ कर आना नहीं चाहती थीं। लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से ऐसा उनको करना पड़ा।

हाल ही के एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने मदरहुड में एंट्री करने के बाद के अपने चैलेंजिंग सफर के बारे में बातचीत की और यह बताया कि एक वर्किंग मॉम होने के नाते उन्हें क्या क्या बातें सुननी पड़ती है।

लोग देते हैं ताने कि देखो बच्चा छोड़ आई

जब भारती सिंह से यह सवाल किया गया कि वर्किंग मॉम्स को अक्सर ही जज किया जाता है, तो क्या उन्हें भी किसी तरह के नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा? तब इस सवाल का जवाब देते हुए भारती सिंह कहती हैं कि “हां, वर्किंग मॉम्स को लोग हमेशा ही जज करते हैं और सलाह देने लगते हैं कि इतनी जल्दी काम पर जाने की क्या जरूरत थी, छोटा बच्चा है और देखो काम पर वापस आ गई है। इतने भी पैसे की क्या जरूरत है।”

भारती सिंह यह कहती हैं कि “वह पैसे नहीं बल्कि वर्क कमिटमेंट के कारण काम पर जल्दी वापस आईं क्योंकि सिर्फ एक आदमी से काम नहीं चलता है। उसके साथ कई लोग जुड़े होते हैं, जिनका घर और चूल्हा चलता है।” भारती सिंह बताती हैं कि “जहां कई लोगों ने उन्हें खूब सपोर्ट किया, तो बहुत से लोग अभी भी पीठ पीछे बातें बनाते हैं।”

नेगेटिव चीजों पर ध्यान देती तो 9 महीनों तक काम करना मुश्किल हो जाता

भले ही भारती सिंह को लोगों ने बहुत सी बातें बोलीं और ताने मारे परंतु उन्होंने कभी भी इन नेगेटिव कमेंट्स और लोगों के तानों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। भारती सिंह के अनुसार, अगर वह नेगेटिव चीजों पर ध्यान देतीं तो प्रेग्नेंसी के 9 महीनों तक काम करना उनके लिए मुश्किल हो जाता। भारती सिंह यह कहती हैं कि “सिग्नल पर भी बहुत सी प्रेगनेंट महिलाएं सामान बेचती दिखती हैं और वह खुद कोई राजकुमारी नहीं हैं, जो घर पर बैठें। उन्हें भी काम की आवश्यकता है।”

भारती सिंह ने यह बताया कि जब वह काम पर आ जाती हैं, तो वह अपने बच्चे के लिए पूरी तैयारी करके आती हैं ताकि उसे कोई परेशानी ना हो। भारती सिंह ने यह बताया कि उनके बच्चे के लिए घर पर पूरा परिवार है। भारती सिंह के अनुसार, वह पूरी तैयारी करके अपना दूध घर पर प्रिजर्व करके आती हैं और उनका बेबी सारे दिन उन्हीं का वही प्रिजर्व दूध पीता रहता है। घर पर नाना-नानी समेत सब लोग हैं। इसलिए वह बिना किसी प्रेशर के काम पर आ जाती हैं।