भारती सिंह से लेकर रवि दुबे तक, एक शो होस्ट करने के लिए वसूलते हैं इतनी भारी रकम, देखें लिस्ट

टीवी इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जो समय के साथ-साथ मशहूर होते जा रहे हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं वर्तमान समय में फिल्मों से ज्यादा लोग टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। टीवी सीरियल घर-घर में मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन माना गया है। टीवी पर ऐसे बहुत से सीरियल, रियलिटी शो, और कॉमेडी शो आते हैं जिनको देखने के लिए दर्शक समय से पहले ही टीवी के आगे बैठ जाते हैं। ऐसे में आप लोग यह जरूर जानना चाहेंगे कि टीवी इंडस्ट्री के सितारे एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो हर एपिसोड के लिए अच्छी खासी मोटी फीस वसूलते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

भारती सिंह

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को भला कौन नहीं जानता। आज यह जिस मुकाम पर खड़ी हैं, उसको हासिल करने के लिए इन्होंने बहुत संघर्ष किया है। एक ऐसा भी वक्त था कि भारती सिंह भूखे पेट ही सो जाया करती थीं, परंतु इन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर टीवी इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है और अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आपको बता दें कि भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी, इसके बाद इन्होंने कई सारे कॉमेडी शो में काम किया। इन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। भारती सिंह किसी भी शो को होस्ट करने के लिए लगभग 5 लाख रुपये की फीस लेती हैं।

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बालाजी टेलिफिल्म के शो “कार्तिक” से की थी। इस शो में वह जेनिफर विंगेट के ऑपोजिट दिखाई दिए थे। अर्जुन बिजलानी ने अपने करियर में कई टीवी शो में काम किया है लेकिन इन्होंने अपनी असली पहचान सीरियल “मिले जब हम तुम” से बनाई है। इसके बाद वह बालाजी के टीवी शो “नागिन” में मोनी रॉय के ऑपोजिट भी नजर आए थे। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और सभी ने उनकी प्रशंसा भी की थी। आपको बता दें कि अभिनेता अर्जुन बिजलानी हर एपिसोड के लिए 5 से 8 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं।

हिना खान

अभिनेत्री हिना खान ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। कसौटी जिंदगी धारावाहिक में उन्होंने कोमोलिका के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आपको बता दें कि हिना खान एक एपिसोड के दो से ढाई लाख रुपए की फीस वसूल करती हैं।

मनीष पॉल

टीवी इंडस्ट्री के अभिनेता मनीष पॉल ने कई शो होस्ट कर चुके हैं। मनीष पॉल एक इवेंट को होस्ट करने के लिए एक करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूल करते हैं। आपको बता दें कि मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी और वीडियो जॉकी से की थी।

रवि दुबे

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक रवि दुबे का नाम भी आता है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में दूरदर्शन चैनल के शो स्त्री तेरी कहानी से की थी। इन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। आपको बता दें कि रवि दुबे हर एपिसोड के लिए 7 से 8 लाख रुपये तक की मोटी फीस वसूल करते हैं।