खेसारी लाल यादव के लिए नेपाली फैन की दीवानगी, हाथ में गुदवाया एक्टर का टैटू, गले लगाकर फूट-फूटकर रोई: Video

मौजूदा समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का नाम भी विश्वभर में फेमस है। वहीं अगर हम भोजपुरी फिल्म के कलाकारों की बात करें तो वह भी कम चर्चित नहीं हैं। उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। इन्हीं कलाकारों में से एक खेसारी लाल यादव हैं। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का मौजूदा समय में बोलबाला है। वह एक सुपरहिट गायक के साथ-साथ एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं।

मौजूदा समय में खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग किसी से भी छिपी नहीं है। वह बीते सालों से दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं। खेसारी लाल यादव की सादगी ही उनकी पहचान है। खेसारी लाल यादव का साफ़ दिल उन्हें दर्शकों को खुद से जोड़े रखता है। खेसारी लाल यादव ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष छिपी हुई है। खेसारी का अपना सरल अंदाज ही उनकी पहचान है।

अक्सर खेसारी लाल यादव अपने फैंस की वजह से भी चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव और उनके फैन से जुड़ी हुई एक खबर आ रही है, जिससे ऐसा लग रहा है कि लड़की ने फैन होने की सारी सीमाओं को पार कर दिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

नेपाली महिला फैन ने गुदवाया खेसारी का टैटू

वैसे देखा जाए तो खेसारी लाल यादव से जुड़ी कोई ना कोई खबर फिल्मी गलियारों में उड़ती नजर आती है। आप सभी लोगों ने खेसारी लाल यादव की दीवानगी में कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको उस नेपाली महिला का किस्सा सुनाने वाले हैं, जो खेसारी लाल यादव की दीवानगी में फूट-फूटकर रोने लगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव को एक महिला को चुप कराते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक्टर की दीवानगी में इस महिला ने उनके नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। खेसारी लाल यादव को देख नेपाली महिला फूट-फूटकर रो रही है। वीडियो में महिला रोते-रोते बोलती है “मैं आपको कैसे बताऊं मैं आपकी कितनी बड़ी फैन हूं। जब मैं 8 साल की थी तब से मैं आपको पसंद करती हूं। सोचा नहीं था कभी मिल पाऊंगी आपसे।” वहीं खेसारी लाल यादव भी अपनी चहेती फैन की इन बातों को सुनकर उन्हें “मेरा बच्चा” कहकर चुप करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

आपको बता दें कि बीते दिनों खेसारी लाल यादव के एक दूसरे फैन का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह अभिनेता की शक्ल का टैटू सीने पर गुदवाए नजर आए थे। अपने फैंस की इन दीवानगी को देख खेसारी लाल यादव फूले नहीं समाते। इससे यह मालूम होता है कि बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी स्टार्स के फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अक्सर यह फैंस अपने स्तर को लेकर अपनी दीवानगी दिखाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते।