बॉलीवुड के पॉवर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह जीते है बेहद ही आलिशान लाइफस्टाइल ,जाने इस कपल की कुल सम्पत्ति के बारे में

आज की हमारी यह पोस्ट टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक मशहूर हुई एक कपल के ऊपर है जिनके आज सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक लाखों की तादाद में चाहने वाले मौजूद हैं| ये कपल है एक्ट्रेस बिपाशा बासु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर जिनकी पहली मुलाकात एक फिल्म ‘आलोन’ के सेट पर हुई थी| हालाँकि अब एक दुसरे संग शादी करके ये दोनों एक दुसरे को ही अपनी जिंदगी बना चुके हैं|

बताया जाता है के एक दुसरे संग शादी करने से पहले तकरीबन 1 साल तक इन दोनों नें एक दुसरे को डेट किया था जिसके बाद कुछ फैमिली मेंम्बर्स और फ्रेंड्स की मौजूदगी में इन्होने 30 अप्रैल 2016 को एक प्रिवेट इवेंट में शादी रचा ली| और ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम इन दोनों ही सितारों की नेट वर्थ और लाइफ स्टाइल से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं|

बिपाशा बसु की नेट वर्थ

अपने बोल्ड लुक्स और ख़ूबसूरती के दम पर फिल्म जगत में बिपाशा नें गजब की लोकप्रियता हासिल की और ‘राज’, ‘नो एंट्री’ और ‘रेस’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नामी अभिनेताओं संग काम किया| और आज बिप्षा इंडस्ट्री की कुछ सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेसेज में भी शामिल हो गयी है| वहीँ अगर बात करें इनकी कुल संपत्ति की तो रिपोर्ट्स में उसे तकरीबन 113 करोड़ रुपये यानि 15 मिलियन अमरीकी डॉलर बताया जाता है|

बिपाशा बसु की लग्जीरियस लाइफस्टाइल

अपनी एक फिल्म के करोड़ो चार्ज करने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु मुंबई के 16 करोड़ के आलिशान बंगले की मालकिन हैं| और इसके अलावा अगर बात करें इनकी कार कलेक्शन की तो गाड़ियों की शौक़ीन बिपाशा के पास 1.20 करोड़ रुपयों की Porsche Cayenne, 85 लाख की Audi Q7 और 25 लाख की कीमत वाली एक Volkswagen Beetle है।

करण सिंह ग्रोवर की नेट वर्थ

इसके बाद बात करें अगर बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर की तो इनकी कुल संपत्ति तकरीबन 224 करोड़ रुपये बताई जाती हैं| जानकारी के लिए बता दें के अमेरिकी डॉलर्स में यह तकरीबन 30 मिलियन डालर है| करण सिंह ग्रोवर पहले फिल्म जगत का हिस्सा न होकर टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हुआ करते थे जिन्होंने बाद में ‘अलोंन’ और ‘हेट स्टोरी’ जैसी कुछ फ़िल्में कर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई|

करण सिंह ग्रोवर की लग्जीरियस लाइफस्टाइल

मुंबई के पॉश एरिया में करण सिंह ग्रोवर का एक आलिशान फ्लैट है और साथ ही बता दें के इन्हें स्पोर्टी कार्स का काफी शौक है| बता दें के अपने इसी शौक के लिए इन्होने 28 लाख रुपए की एक Toyota Fortuner ले रखी है और इसके अलावा इनके पास एक audi q7 भी है जिसकी कीमत तकरीबन 87 लाख रुपये है|

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति

रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट्स में बिपाशा बासु की कुल संपत्ति को तकरीबन 113 करोड़ बताया गया है और बात करें अगर इनके पति करण सिंह ग्रोवर की तो उनकी कुल संपत्ति को तकरीबन 224 करोड़ रुपये है। और अगर बात करें इस कपल की कुल संपत्ति की तो यह तकरीबन 337 करोड़ पहुँच जाती है जो के 45 मिलियन अमरीकी डालर के बराबर है|