माँ बनने के 4 दिन बाद बेटी को लेकर घर के लिए रवाना हुई बिपासा बसु, नन्ही ‘देवी’ संग बेहद खुश दिखा कपल

बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है दरअसल हाल ही में बीते 12 नवंबर 2022 को इस कपल को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और यह दोनों एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं इसकी जानकारी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा कर अपनी तमाम प्रशंसकों को दी है| कपल ने अपनी लाडली के आगमन की खुशखबरी साझा करने के साथ-साथ उनके नाम का भी खुलासा किया है |

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है और अब कपल अपनी बिटिया के जन्म के 4 दिन बाद उन्हें घर लेकर आये हैं|इसी बीच मां बनने के बाद बिपाशा बसु को पहली बार हॉस्पिटल के बाहर उनकी नन्ही परी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ स्पॉट किया गया जहां से इन तीनों की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जो कि इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है|

सामने आई तस्वीरों में बिपाशा बसु अपनी फैमिली के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देती हुई देखी जा सकती है और उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ तौर पर झलक रही है| इस तस्वीर में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी को गोद में लेकर मुस्कुराते हुए पोज देती हुई नजर आ रही है और वही करण सिंह ग्रोवर भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुश नजर आ रहे हैं|

सामने आई तस्वीरों में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार अपनी बेटी को गोद में लिए हुए मीडिया के सामने नजर आए हालांकि इस दौरान कपिल ने अपनी नन्हीं परी का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया ऐसे में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के फैंस इनकी बेटी देवी का चेहरा देखने के लिए काफी एक्साइटेड है|

इन तस्वीरों में बिपाशा बसु ब्लैक एंड वाइट ड्रेस में कैजुअल लुक में दिखाई दे रही है और वही करण सिंह ग्रोवर ब्लैक आउटफिट में काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रहे हैं| इन तस्वीरों में करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी और बेटी के साथ विक्ट्री साइन बनाती हुई मीडिया के सामने पोज देते हुए देखे जा सकते हैं|वहीं बिपाशा बसु अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए और बेटी को गोद में दिए हुए हैप्पी पोज देती हुई दिखाई दे रही है| बिपाशा बसु की इस परफेक्ट फैमिली फोटो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं और खूब सारा कमेंट कर रहे हैं|

गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों की पहली मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी और यहीं से इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और इनके बीच नजदीकियां बढ़ी जिसके बाद कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में इस कपल ने बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी और वही शादी के 6 साल बाद करण और बिपाशा कि घर खुशियों ने दस्तक दी है और कपल के घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी है| सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को इनके माता-पिता बनने पर ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं|