बिपाशा बसु ने मनाया बेटी देवी का 8 मंथ बर्थडे, अपनी मां की बालियों से खेलती दिखीं लाडली

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर मौजूदा समय में अपनी बेटी देवी के साथ पैरेंटहुड जर्नी के हर पल का आनंद ले रहे हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर शादी के पूरे 6 साल के बाद नन्ही परी का जन्म हुआ है। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी लाडली बेटी की प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का आशीर्वाद मिला था। तब से, लविंग मॉम-डैड सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बच्ची के जीवन की झलकियां दिखा रहे हैं। अब बिपाशा बसु ने बेटी देवी के 8वें महीने का जन्मदिन मनाने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। एक्ट्रेस में एक अनमोल तस्वीर शेयर की है।

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी का 8 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 8 महीने की हो गई है और प्यारी मां ने अपनी बेटी के साथ की एक बेहद अनमोल तस्वीर शेयर की है। बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई इस फोटो में देवी को कैमरे की ओर पीठ करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “हमारी बच्ची के 8वें महीने का जन्मदिन मना रही हूं।”

बिपाशा बसु ने वीडियो भी किया शेयर

वहीं बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा बसु को बेटी के साथ एक कुर्सी पर बैठे हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी देवी अपनी मां की कानों की बालियों से खेलती हुई नजर आ रही है। करण सिंह ग्रोवर भी उनके साथ शामिल हुए और साथ में एक खूबसूरत पल शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बहुत बड़ी मेज पर ढेर सारे फूल नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई तस्वीर और वीडियो पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस देवी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा “हे भगवान, बहुत सारा प्यार।” एक अन्य यूजर ने लिखा “मां दुर्गा आशीर्वाद।” एक और फैन ने लिखा “ऐसी परी।” इसके अलावा बहुत से फैंस ऐसे हैं, जो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर वाली इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बीच प्यार की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म “अलोन” के सेट से हुई थी। शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। पिछले ही साल एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के जन्म की खबर शेयर की थी और उसके नाम का खुलासा किया था।