फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही सोनू निगम के इस सुपरहिट गाने से मशहूर हो गई थीं बिपाशा बसु, आज भी है लोगों का फेवरेट सॉन्ग

बॉलीवुड में कभी अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन इंडस्ट्री में एक समय था जब हर तरफ बिपाशा बसु के हुस्न के चर्चे हुआ करते थे। इतना ही नहीं बिपाशा बुस अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। यूं तो बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग पहचान भी बनाई। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि फिल्मों में आने से पहले ही बिपाशा बसु इंडस्ट्री में छा चुकी थीं। जी हां बिपाशा बसु भी उन एक्ट्रेस में आती हैं जिन्होंने फिल्मों से पहले वीडियो एल्बम में काम किया है।

सोनू निगम की एल्बम में आई थीं नज़र-

दरअसल वीडियो एल्बम के दौर एक ऐसा दौर था जब हर कोई गाने का हिस्सा बनना चाहता था। बिपाशा बसु ने भी वैसा ही किया। एक्ट्रेस ने जाने माने सिंगर सोनू निगम के साथ एक वीडियो एल्बम में नज़र आई और देखते ही देखते बिपाशा बसु को दर्शकों का खूब प्यार मिलने लगा। बता दें कि बिपाशा बसु ने सोनू निगम की वीडियो एल्बम जान में काम किया था। ये गाना उस वक्त लोगों को इतना पसंद आया था कि वीडियो बहुत कम समय में ही हिट हो गई थी। आज भी ये गाना खूब गुनगुनाया जाता है। वहीं गाने के अलावा बिपाशा बसु ने वीडियो एल्बम तू कब ये जानेगी में भी काम किया था। सोनू निगम का ये गाना काफी मशहूर हुआ था।

फिलहाल फिल्मों से दूर हैं बिपाशा बसु

बता दें बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक मल्टी स्टारर फिल्म अजनबी से की थी। इस फिल्म में बिपाशा बसु के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर थे। वहीं एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के बाद से ही बिपाशा बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। शादी के बाद बिपाशा ने सिर्फ एक फिल्म में काम किया था लेकिन एक्ट्रेस की ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

ऐसी है बिपाशा और करण की लव स्टोरी-

बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में गुपचुप तरिके से शादी की थी। कपल की शादी को चार साल हो चुके हैं लेकिन दोनों आज भी न्यूली मैरिड कपल की तरह दिखते हैं। बता दें कि दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। वहीं शादी के बाद से ही दोनों अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन पति-पत्नि सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

मालदीव में करण का 39वां बर्थडे-

बता दें कि कुछ समय पहले बिपाशा को पति करण के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर का 39वां जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया था। दोनों ने वहां से कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। बता दें दोनों फिलहाल एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एंजॉय कर रहे हैं।