जॉन अब्राहम से लेकर डीनो मोरिया तक, इन 7 एक्टर्स से रहा है बिपाशा बसु का लव अफेयर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अभी तक बिपाशा बसु बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु का जन्म हिंदू बंगाली परिवार में 7 जनवरी को नई दिल्ली में हुआ था। बिपाशा बसु ने अपना कैरियर मॉडलिंग से शुरू किया था। मॉडलिंग करियर के दौरान ही उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने गोदरेज सिंथोल सुपरमॉडल में भाग लेने को कहा और भाग्यवश विपाशा बसु इसकी विजेता भी बन गईं। बिपाशा बसु ने हिंदी सिनेमा जगत में फिल्म “अजनबी” से एंट्री की थी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अलावा बॉबी देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। बिपाशा बसु ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। यह अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। आज हम आपको बिपाशा बसु के लव अफेयर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं-

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की जोड़ी सबसे मशहूर जोड़ियों में मानी जाती है और वैसे भी इन दोनों का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं है। जब फिल्म “जिस्म” की शूटिंग हो रही थी तब उस दौरान बिपाशा बसु पर अभिनेता जॉन इब्राहिम का ऐसा जादू चला कि अभिनेत्री डीनो मोरिया को भी भूल गई थीं कि उनके साथ उनका अफेयर चल रहा है डीनो मोरिया से ब्रेकअप लेने के बाद बिपाशा बसु की नई प्रेम कहानी शुरू हो गई। करीब 5 सालों तक बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की प्रेम कहानी ठीक प्रकार से चल रही थी लेकिन साल 2010 में यह दोनों अचानक ही एक-दूसरे से अलग हो गए।

राणा दग्गुबाती

फिल्म “बाहुबली” के अभिनेता राणा दग्गुबाती के साथ भी अभिनेत्री बिपाशा बसु का अफेयर काफी चर्चा में रहा है। इन दोनों ने फिल्म “दम मारो दम” में साथ काम किया था। इसी दौरान यह एक-दूसरे के करीब आ गए थे परंतु इन दोनों का रिश्ता बहुत ही जल्द टूट गया।

मिलिंद सोनम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु का नाम सुपरमॉडल रह चुके मिलिंद सोमन के साथ भी जुड़ चुका है। आपको बता दें कि मॉडलिंग के दौरान से ही यह दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। आप ऐसा कह सकते हैं कि बिपाशा बसु का पहला प्यार मिलिंद सोमन हो सकते हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि बिपाशा बसु का जीवन काफी व्यस्त था। अपने बिजी शेड्यूल की वजह से यह मिलिंद सोमन को समय नहीं दे पाती थीं, जिसकी वजह से ये दोनों अलग हो गए।

सैफ अली खान

बिपाशा बसु का नाम अभिनेता सैफ अली खान के साथ भी जुड़ चुका है। इन दोनों ने फिल्म “रेस” में एक साथ काम किया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि बिपाशा बसु उस समय के दौरान अपने पिछले रिलेशन से बहुत परेशान चल रही थीं। उस समय सैफ अली खान सिंगल थे। इन दोनों के रिलेशन की खबरें भी खूब सुर्खियों में थीं।

डीनो मोरिया

फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता डीनो मोरिया का अफेयर खूब चर्चा में छाया रहा था। इन दोनों ने फिल्म “राज” में एक साथ काम किया है। इसी फिल्म के दौरान यह एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता डीनो मोरिया ने इस बात का खुलासा किया था कि वह बिपाशा बसु के साथ रिलेशन में थे लेकिन बाद में किसी कारण इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

हरमन बावेजा

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हरमन बावेजा को करीब 2 साल तक डेट किया था। वर्ष 2012 में हरमन बवेजा का रिश्ता बिपाशा बसु के साथ जुड़ा था। वैसे इन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बताया। आपको बता दें कि इन दोनों की मुलाकात फिल्म “ढिश्क्याऊं” की शूटिंग के दौरान हुई थी।

करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात फिल्म “अलोन” के सेट पर हुई थी। जब इन दोनों के बीच प्यार हुआ था तो उस समय के दौरान करण सिंह ग्रोवर शादीशुदा थे। वहीं हरमन बावेजा के साथ बिपाशा बसु डेट कर रहीं थीं। आपको बता दें कि करण ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से विवाह किया था। शादी के 1 साल पश्चात ही करण बिपाशा को दिल दे बैठे थे। बिपाशा के लिए उन्होंने अपनी पत्नी जेनिफर को तलाक दे दिया और बिपाशा ने हरमन बवेजा का भी साथ छोड़ दिया। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को शादी कर ली।