09 January Rashifal: मेष राशि सहित इन 2 राशियों का शुभ रहेगा दिन, बाकी राशि के लोग भी पढ़ें राशिफल

09 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

09 जनवरी 2021 राशिफल | 09 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को कैरियर के क्षेत्र में लगातार उन्नति हासिल होगी। आप अपने काम की वजह से मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। बुद्धिमानी से अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। भाग्य पूरा साथ देगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने काम योजनाओं से पूरा करना होगा। कोर्ट कचहरी के कामों में जीत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। घरेलू जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की स्थिति बन रही है। विषम परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों से कहासुनी होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। कार्यों में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। विद्यार्थियों का आज का दिन शुभ रहेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला व्यतीत होगा। कामकाज और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना कर रखना होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। छोटी-मोटी दिक्कतों को बुद्धिमानी से समाधान करें। आर्थिक लिहाज से धन प्राप्ति की अच्छी संभावना नजर आ रही है। इस राशि के लोग आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपनी नई-नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके काम में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय गुजरेगा। घर के किसी काम के लिए आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। धन संबंधित मामलों में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है परंतु आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को प्रॉपर्टी से संबंधित पारिवारिक विवादों को सुलझाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग कामकाज को पूरा करने के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। ग्राहकों को लुभाने में आप सफल हो सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आप अपने बच्चों की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। धन संबंधित समस्याओं की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। बेवजह के खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखद रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाना आज के लिए बेहतर रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल अधिक खुशहाल बनेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपका ध्यान किसी योजना की तरफ जा सकता है। यदि आज कोई निवेश करते हैं तो इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कमाई की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। बैंक से जुड़े हुए कामों में लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में काम कर रहे लोग आज मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। सामाजिक संपर्क लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव का लाभ आपको प्राप्त होगा। सॉफ्टवेयर निर्माण से संबंधित जातक अपने काम में विशिष्ट मान-सम्मान प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।