मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान, मिलेगा पैसा, जीवन रहेगा खुशहाल

हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का त्यौहार है। मकर संक्रांति का त्यौहार देशभर में अलग-अलग रूप और अलग-अलग तरीकों में मनाया जाता है। आपको बता दें कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। परंपराओं के अनुसार इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और इसी के साथ सभी शुभ काम आरंभ हो जाते हैं पूजा से लेकर शादी विवाह जैसे मंगल कार्य मकर संक्रांति से शुरू हो हो जाते हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से भी मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत ही खास माना गया है। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य का भी बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी अथवा जल कुंड में स्नान, दान पुण्य जैसे काम किए जाते हैं।

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष चीजों का दान किया जाए तो इससे मनुष्य को दोगुना फल की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी कुछ खास चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका दान अगर आप मकर संक्रांति पर करेंगे तो इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए ये चीजें करें दान

मकर संक्रांति के त्योहार पर गुड़ और तिल दान करने का बड़ा महत्व बताया गया है। अगर हम शास्त्रों के अनुसार देखें तो मकर संक्रांति के दिन गुड़ और तिल का दान किया जाए तो इससे कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति मजबूत बनती है। यह चीज दान करने से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है, इतना ही नहीं बल्कि आपको अपने कामकाज में सफलता मिलेगी। आपके सभी कार्य पूरे होंगे।

खिचड़ी का दान

अगर आप मकर संक्रांति के त्यौहार पर खिचड़ी का दान करते हैं तो इससे आपके जीवन की कई परेशानियां दूर होंगी। आपको बता दें कि मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन प्रसाद के रूप में खिचड़ी बांटने की भी परंपरा होती है। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करने से जीवन में खुशियां और शांति आती हैं। इतना ही नहीं बल्कि सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

नमक का दान

अगर आप मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करते हैं तो इससे आपका बुरा समय दूर होता है।

शनि साढ़ेसाती के लिए काले तिल का दान करें

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शनि देवता सबसे गुस्सैल देवता माने गए हैं। अगर इनकी बुरी दृष्टि किसी व्यक्ति पर पड़ जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं परंतु जिस व्यक्ति से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, उस व्यक्ति के सारे दु:ख दूर हो जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है तो ऐसी स्थिति में उन लोगों को मकर संक्रांति के दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी निर्धन व्यक्ति को दान करना चाहिए। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपकी कुंडली में शनि दोष दूर होता है। कार्य-व्यापार में तरक्की मिलती है। जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।