बिपाशा बसु ने बेटी की खूबसूरत नर्सरी की दिखाई झलक, पालने में खेलती नजर आई देवी, क्यूट वीडियो वायरल

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं और यह दोनों अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज पैरंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को 12 नवंबर 2022 को एक बच्ची का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। मां बनने के बाद से ही बिपाशा बसु अपना ज्यादातर समय बेटी देवी के साथ व्यतीत कर रही हैं।

बिपाशा बासु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी देवी के साथ की प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा किया था। इसी बीच अब अभिनेत्री ने अपनी नन्हीं परी की खूबसूरत नर्सरी की झलक दिखाई है, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

बिपाशा बसु की बेटी देवी की नर्सरी

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने 25 अप्रैल 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नन्हीं परी देवी की नर्सरी का एक क्यूट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंक और व्हाइट कलर की नर्सरी बहुत ही खूबसूरत दिख रही है। बिपाशा बसु की बेटी देवी का बेड पिंक कलर का है, जिसमें वह पेट के बल बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है, जो बेहद मनमोहक लग रही थी। हालांकि उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “ब्लिस। #देवी बसु सिंह ग्रोवर #दुर्गा #एक ओंकार।” बिपाशा बसु के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस बिपाशा बसु की बेटी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

बिपाशा बसु ने बेटी देवी का दिखाया चेहरा

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी बेटी देवी के चेहरे का खुलासा किया था। बिपाशा बसु ने 5 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए बेटी देवी का चेहरा फैंस को दिखाया था। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि देवी बेबी पिंक ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही हैं, जिस पर लिखा था “डैडीज प्रिंसेस।”

पहली तस्वीर में देवी स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे, तो इस फोटो में देवी कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा था कि “हेलो वर्ल्ड. मैं देवी हूं। #देवी बसु सिंह ग्रोवर।”

शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। इन दोनों ने फिल्म “अलोन” में साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट पर दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के 6 साल बाद साल 2022 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर प्यारी सी बेटी देवी के माता-पिता बने।