इन 7 बॉलीवुड स्टार्स के बीच हुए झगड़े रहे सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में ,जाने नाम

आज हिंदी फिल्म जगत एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री बन चूका है जिसमे हजारों की तादाद में सितारे मौजूद हैं| जहाँ अक्सर हमे यहाँ से लव अफेयर्स और फ्रेंडशिप की खबरें मिलती रहती हैं वहीँ दुसरे तरफ कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिनके बीच कुछ विवादों भरे रिश्ते भी रहे हैं| आज ऐसे में अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिनके बीच कुछ बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन चुकी है| और साथ में हम आपको यह भी बताने वाले हैं के इनके बीच विवाद होने का क्या कारण रहा है|

शाहरुख खान और सलमान खान

बॉलीवुड के 3 खान में शामिल शाहरुख़ खान और सलमान खान के बीच हाथापाई तक की हालात बन गये थे| ये बात साल 2008 की है जब दोनों बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बर्थडे में पहुंचे थे और यहाँ पर सलमान नें स्टेज पर जाकर शाहरुख़  के एक शो पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी|

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय

सलमान का नाम एक और अभिनेता संग विवादों के सिलसिले में सुनाई देता है जो के है विवेक ओबेरॉय| सलमान पर विवेक नें एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर परेशान करने के आरोप लगाये थे| विवेक का आरोप था के उन्हें सलमान नें 41 कॉल्स किये हैं| और इसके बाद विवेक ने ये भी बताया था के उन्हें सलमान की तरफ से जान से मरने की धमकी भी मिली थी|

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा

अगर आपको याद होगा तो करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच फिल्म ‘एतराज़’ के सेट पर एक विवाद की स्थिति बन गयी थी| दरअसल बात कुछ ऐसी रही के दोनों नें फिल्म में काम किया था पर पूरा श्रेय करीना नें ले लिया था जिसपर प्रियंका काफी गुस्से में आ गयी थीं| हालाँकि अब इनकी अच्छी दोस्ती हो चुकी है|

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत

बीते कुछ वक्त पहले बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और हृतिक रोशन के अफेयर की खबरें कंगना नें मीडिया के सामने ज़ाहिर कर दी थीं जो के हृतिक नही चाहते थे के सार्वजनिक हो| हालाँकि बाद में इनके बीच ये विवाद की स्थिति काफी लम्बे वक्त तक भी चली थी|

अभिषेक बच्चन और करीना कपूर

जूनियर बच्चन अभिषेक और करीना कपूर के बीच विवाद का कारण बहन करिश्मा कपूर की मंगनी की रस्म रही| बता दें के अभिषेक नें जब करिश्मा संग अपना रिश्ता खत्म किया तब करीना नें उन्हें काफी कुछ कहा था जिसके जवाब में अभिषेक नें भी काफी कुछ कह डाला था|

शाहरुख खान और फराह खान

बेहद मशहूर फिल्म रही ‘तीस मार खान’ के रोल्स चुनते वक्त शाहरुख़ खान की फराह खान संग अनबन हो गयी थी| इस सब की वजह फिल्म का लीड रोल रहा जिसमे शाहरुख़ की जगह फराह खान नें अक्षय कुमार को चुन लिया था| हालाँकि अब इनके बीच रिश्ते लगभग सामान्य हो गये हैं|

मधुर भंडारकर और ऐश्वर्या राय.

फिल्म ‘हीरोइन’ के लीड रोल में मधुर भंडारकर नें ऐश्वर्या राय को चुना था जिसे वो मैटरनिटी लीव देकर बीच में ही छोड़कर चली गयी थीं| ऐसे में मधुर ऐश्वर्या पर काफी गुस्सा हो गये थे|