खूब रहें अफेयर्स लेकिन बाद में की घरवालों की पसंद से शादी, ये हैं वो सितारे जो आज जी रहें हैं….

बॉलीवुड गलियारों में फिल्मी सितारों के अफेयर के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। जिसमें ना सिर्फ उनके ब्रेकअप की खबरें शामिल होती हैं बल्कि पैचअप से लेकर शादी तक की खबरें भी सोशल मीडिया पर छाई होती हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने घरवालों की पसंद की लड़की संग शादी रचाई। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को हमेशा अहमियत दी और आज वो सभी स्टार्स एक सफल रिश्ते को बखूबी निभा रहे हैं। इसी के साथ वो अपने पास्ट में हुईं सभी बातों को भूल आगे बढ़ चुके हैं।

शाहिद कपूर- मीरा राजपूत

इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर का नाम टॉप पर है। जो मीरा राजपूत संग शादी करने के बाद खूब सुर्खियों में रहे। जानकारी के अनुसार साल 2015 में शाहिद और मीरा की मुलाकात परिवार के साथ सत्संग के दौरान हुई थी। शाहिद के पिता पंकज कपूर और मीरा राजपूत के पिता राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हुए थे। इस मुलाकात के बीच ही दोनों के रिश्ते के लिए बातचीत शुरू हुई थी। माता-पिता द्वारा किए गए इस रिश्ते से मीरा और शाहिद आज बेहद खुश हैं। दोनों के दो बच्चे मिशा और जैन कपूर हैं।

विवेक ओबेरॉय- प्रियंका

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके अभिनेता विवेक ओबेरॉय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ अपने अफेयर के चलते लंबे समय तक सुर्खियों में रहे। लेकिन आखिर में विवेक ओबेरॉय ने अपने माता-पिता के कहने पर शादी की। विवेक ओबेरॉय ने अपनी शादी पर बात करते हुए बताया था कि मुझे अरेंज मैरिज से कोई परेशानी नहीं है और वो मेरे सपनों की रानी बन सकती है। आज विवेक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

माधुरी दीक्षित- श्रीराम नेने

80 से 90 के दशक में अपने शानदार अभिनय और सादगी भरे अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अपने घरवालों की पसंद से शादी की। एक्ट्रेस ने अचानक शादी का फैसला कर सबको हैरान कर दिया था। दरअसल, माधुरी के लिए उनके मिस्टर परफेक्ट को उनके भाई ने सिलेक्ट किया था। मालूम हो कि अभिनेता संजय दत्त से ब्रेकअप के बाद माधुरी बेहद दुखी थीं। इसी बीच वो अपने भाई अजीत दीक्षित से मिलने अमेरिका गई थीं। वहां डिनर के दौरान श्रीराम नेने से उनकी पहली मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों परिवार की मर्जी से शादी के बंधन में बंध गए।

नील नितिन मुकेश- रुक्मिणी

इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज को ही चुना। उन्होंने साल 2017 में 9 फरवरी को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में बताकर सबको हैरान कर दिया था।

शम्मी कपूर- नीला देवी

अपने जमाने के सुपरस्टार शम्मी कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनके अफेयर के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। उन्होंने गीता बाली संग भागकर शादी की थी। लेकिन पत्नी की मौत के बाद उन्होंने घरवालों की मर्जी से साल 1969 में नीला देवी से शादी रचाई थी।