सितारों की शुभ स्थिति से बन रहे 3 शुभ योग, जानिए कौन होगा मालामाल, किसको झेलनी होगी परेशानी

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार होने वाले बदलाव की वजह से मनुष्य का जीवन, व्यापार, परिवार, नौकरी प्रभावित होता है। यदि ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में ठीक है तो हर क्षेत्र से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। आपको बता दें कि आज ब्रह्म योग, मातंग योग के साथ इंद्र नाम का एक और शुभ योग बन रहा है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर यह तीनों शुभ योग किन राशि वालों के लिए बेहतर साबित होंगे और किन के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्ति की संभावना बन रही है। यह तीनों शुभ योग आपके भाग्य में बड़ा बदलाव लेकर आएंगे। भाग्य के सहारे हर क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को इन तीनों शुभ योग की वजह से संपत्ति सुख में विस्तार होने की संभावना बन रही है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उनका समय अति उत्तम रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है। आपके रहन-सहन, खान-पान में बदलाव आएगा। घर-परिवार के लिए नए कपड़ों और कीमती आभूषणों की खरीदारी हो सकती है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को इस शुभ योग की वजह से संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों के सहयोग से आपके रुके कामकाज पूरे होंगे। आपके मन में चल रही काफी लंबे समय से परेशानी दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। संपत्ति के कामों में आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में सुधार आने के प्रबल योग बन रहे हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन की चर्चा हो सकती है। पुराने मित्रों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। अचानक रुकी हुई योजना प्रगति पर आ सकती है। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा प्राप्त होगा। इस राशि के लोग अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। बेवजह की मानसिक चिंता बनी रहेगी। इस राशि के लोग अपने घर-परिवार पर ध्यान दें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को सुकून मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को भाइयों के सहयोग से अच्छा लाभ मिल सकता है। यह तीनों शुभ योग आपकी आमदनी पर प्रभाव डालेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप अहम भूमिका निभाने वाले हैं। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। इस शुभ योग के प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। आप अपने कामकाज की कोई बड़ी परेशानी अपनी सूझबूझ से हल कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगीं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बातचीत के दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा विवाद होने की संभावना बन रही है। संपत्ति को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। वाहन प्रयोग में आप सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को यह शुभ योग उत्तम फल प्रदान करेगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा बनाई गई आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपकी अधूरी इच्छाएं बहुत ही शीघ्र पूरी होने वाली हैं। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है, साथ ही मुनाफा बढ़ सकता है। आप अपने ग्राहकों को लुभाने में सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जिनको आप बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें आप काफी व्यस्त रहेंगे। संपत्ति में विस्तार होने की संभावना बन रही है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस राशि के लोगों का शीघ्र ही प्रेम विवाह हो सकता है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को इस शुभ योग का मिश्रित फल मिलने वाला है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। करीबी रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है। अचानक घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। संपत्ति के कामों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के बनाए गए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए, यह आपके लिए बेहतर साबित होगा।