बाप-बेटे की बेमिसाल जोड़ी हैं चिरंजीवी और राम चरण, ये अनदेखी तस्वीरें देख दिल हो जाएगा खुश

साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी 67 साल के हो गए हैं। उन्होंने 22 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। चिरंजीवी का नाम उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिनकी लोकप्रियता ना सिर्फ भारत में है बल्कि इन्हें चाहने वाले विदेशों में भी मौजूद हैं। अभिनेता चिरंजीवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं। चिरंजीवी के जन्मदिन के खास मौके पर तमाम फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि चिरंजीवी अपने परिवार और रिश्तेदार में अकेले नहीं बल्कि और लोग भी फिल्मी स्टार हैं। उनके भाई पवन कल्याण और बेटे राम चरण सहित और लोग भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके अपने बेटे राम चरण के साथ कैसे बॉन्डिंग है, यह दिखाने जा रहे हैं।

साउथ स्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण को पिता और बेटे की सबसे सफल जोड़ियों में से एक माना जाता है। चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण को पूरे देश से जो प्यार मिला है, उसे समेटने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। अपने पिता की राह पर चलते हुए राम चरण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में सफलता प्राप्त की है, जिससे ना केवल चिरंजीवी बल्कि पूरा देश उन पर गर्व करता है।

चिरंजीवी और राम चरण के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इस बात की गवाही चिरंजीवी और रामचरण की यह तस्वीरें दे रही हैं। बचपन से ही चिरंजीवी के बेटे राम चरण अपने पिता के काफी करीब हैं। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं। चिरंजीवी की गोद में राम चरण की यह तस्वीर देखकर बाप-बेटे की जोड़ी से आपको भी प्यार हो जाएगा।

जैसे कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं, इसमें चिरंजीवी अपने बेटे राम चरण के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच का रिश्ता काफी प्यारा था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चिरंजीवी और राम चरण दोनों का एक अलग स्थान है, जहां लोग जमकर दोनों पर प्यार लुटाते हैं।

चिरंजीवी और रामचरण की मेगा जोड़ी को देश की सबसे सफल जोड़ी में से एक माना जाता है। जहां पिता ने विरासत के रास्ते को आगे बढ़ाया। वहीं बेटा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि और तारीफें बटोर विरासत को आगे ले जा रहा है।

चिरंजीवी और राम चरण को पैन इंडिया स्टार्स, मेगा स्टार्स कहा जाता है। साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण देश के पहले बाप-बेटे की जोड़ी हैं। इस जोड़ी को हर उम्र के लोगों यानी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक द्वारा प्यार दिया जाता है।

अगर हम चिरंजीवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी बहुत ही जल्द फिल्म “गॉडफादर” में दिखाई देंगे। इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आएंगे।

वहीं अगर हम राम चरण की बात करें, तो हाल ही में इसी साल अप्रैल में उनकी फिल्म “आचार्य” रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राम चरण के साथ उनके पिता चिरंजीवी दिखाई दिए थे। लोगों के द्वारा फिल्म को काफी पसंद किया गया।