क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

आप सभी लोगों ने अक्सर किसी ना किसी से यह जरूर सुना होगा कि खेल में बहुत पैसा होता है। चाहे वह फुटबॉल का खेल हो या फिर क्रिकेट का खेल हो। परंतु सिर्फ खेल खेलने से ही इंसान पैसा और नाम नहीं कमाता है। इंसान के अंदर कोई ना कोई काबिलियत होती है। अगर आपके अंदर किसी खेल को खेलने की काबिलियत है तो आप किसी भी खेल में चमक सकते हैं और करोड़पति बनने में भी अधिक समय नहीं लगता है। अगर हम फुटबॉल की बात करें तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक महान फुटबॉलर हैं और यह दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। एक गरीब परिवार में जन्मे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बहुत कम उम्र में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया भर में अच्छा खासा नाम कमाया है। यह एक काफी फेमस फुटबॉल खिलाड़ी हैं। काफी कम समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने खेल के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल हुए हैं।

मौजूदा समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी बन चुके हैं। आमदनी के मामले में भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के अन्य खिलाड़ियों में से बहुत आगे हैं। इनका नाम दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। अपनी काबिलियत, मेहनत और संघर्ष से वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

रोनाल्डो जितने बड़े खिलाड़ी हैं, उससे ज्यादा उनके शौक बड़े हैं। रोनाल्डो अपने आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इसी बीच रोनाल्डो एक बार से फिर से सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। जी हां, उनका सुर्खियों में आने के पीछे वजह उनकी बेशकीमती घड़ी है। रोनाल्डो के पास दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक घड़ी है। रोनाल्डो एक रोलेक्स वॉच (Rolex Watch) के मालिक हैं, जिसकी कीमत £371,000 है यानी भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 3 करोड़ 72 लाख रुपए से अधिक बताई जाती है।

हमेशा से ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी रॉयल लाइफस्टाइल की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच उनकी यह बेशकीमती घड़ी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। “डेली स्टार” के अनुसार, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने Rolex GMT Master Ice घड़ी को बीते वर्ष एक इंटरव्यू के दौरान पहनी थी जिसकी कीमत 3 करोड़ 72 लाख रुपए से अधिक बताई जाती है।

शायद आप सभी लोग इस घड़ी की कीमत जानकर आश्चर्यचकित जरूर हो गए होंगे। आप लोगों में से ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि इतने रुपए में तो कई बीएमडब्ल्यू कार खरीद सकते हैं लेकिन BMW जैसी कई महंगी कारों से कहीं ज्यादा कीमत तो रोनाल्डो की एक घड़ी की ही है।

अब आप यह सोच रहे होंगे कि भला इस घड़ी में ऐसी क्या खासियत है, तो आपको बता दें कि यह महंगी घड़ी 18 कैरेट वाइट गोल्ड से बनी हुई है। इसमें करीब 30 कैरेट के तराशे हुए हीरे भी लगे हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह घड़ी वाटर प्रूफ है और समय भी बताती है। इस गाड़ी के अंदर इसके अलावा और भी ढेर सारी खूबियां हैं, जिसकी वजह से यह घड़ी बाकी की अन्य घड़ियों से अलग है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो की इस घड़ी की कीमत इतनी अधिक है कि इससे BMW जैसी कई महंगी कारें खरीदी जा सकती हैं। वह अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस घड़ी को पहने हुए दिखे थे। इस तस्वीर में वह अपनी पत्नी के साथ नजर आए थे। बता दें कि रोनाल्डो महंगी महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास Lamborghini Urus, Ferrari, Bugatti जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं।

आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के रहने वाले हैं और इन्होने मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड जैसे फुटबॉल क्लब के लिए भी खेला है। रोनाल्डो ने हाल ही में इतालवी क्लब जुवेंटस के साथ करार किया। इसके तहत उनको 800 करोड़ से भी ज्यादा धनराशि मिली।