करोड़ों के महल जैसे बंगले में रहते हैं दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ, कभी करते थे मजदूरी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, हिंदी सिनेमा जगत के कलाकार देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हैं परंतु भोजपुरी सिनेमा के कलाकार भी किसी से कम नहीं हैं। समय के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा भी लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और भोजपुरी सिनेमा के कलाकार भी दुनिया भर में मशहूर हैं। धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ट्री भी लगातार तरक्की कर रही है और यहां के कलाकार देश दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो भोजपुरी सिनेमा के ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के बल पर देश-दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया है। उन्हीं कलाकारों में से एक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Urf Nirahua House Photos) भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार जाते हैं। मौजूदा समय में दिनेश लाल यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम से हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाई है। दिनेश लाल यादव एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक लाजवाब गायक भी हैं। निरहुआ का शुरुआती जीवन बहुत कठिनाई पूर्ण रहा है। उन्होंने अपने जीवन में गरीबी का मुकाबला किया है और अमीरी तक की सीढ़ी तय की है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बचपन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आज दिनेश लाल यादव जिस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, वहां तक आने के लिए उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हेला है। कहावत है कि कठिनाइयों से होकर आगे बढ़ने वाला इंसान ही मेहनत के महत्व को समझता है। निरहुआ में यह लक्षण बखूबी झलकते हैं। इतनी प्रसिद्धि हासिल करने के बाद भी वह कभी लोगों के सामने स्टार होने का एहसास नहीं होने देते।

दिनेश लाल यादव ने साल 2008 में आई फिल्म “निरहुआ रिक्शावाला” में बतौर मुख्य अभिनेता के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। निरहुआ का एक ही साल में 5 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड भी है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने जीवन में दौलत, शोहरत और इज्जत पाने के लिए खूब संघर्ष किया है। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर ना होने की वजह से निरहुआ को एक समय में मजदूरी भी करनी पड़ी है।

आज भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। वह एक रॉयल लाइफ जीते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के घर के अंदर की तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का घर बिहार में है और यह बेहद आलीशान है। दिनेश लाल यादव का घर किसी महल से कम नहीं लगता है। उनका यह घर बड़े दायरे में फैला हुआ है। उनके इस घर की खूबसूरती देखने लायक है। उन्होंने बड़े ही शिद्दत और बड़े ही शौक से अपने घर को बनवाया है।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के घर में प्रवेश करते ही आपको ड्राइंग रूम देखने को मिल जाएगा। सुपर स्टार दिनेश लाल यादव के ड्राइंग रूम में बहुत ही खूबसूरत सोफे रखे हुए हैं। अगर हम इस रूम की दीवार की बात करें तो उन्होंने अपने अवॉर्ड्स के रूम की दीवार को सजाया हुआ है।

निरहुआ का बेडरूम भी बहुत शानदार है। बेडरूम को आर्टिस्टिक तरीके से बनवाया गया है। बेडरूम में लाइटिंग का इंतजाम भी बेहतरीन किया गया है। अक्सर दिनेश लाल यादव अपने बेड पर ही हारमोनियम बजाया करते हैं।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के घर में एक स्टडी कॉर्नर भी है, जहां पर समय निकालकर सुपरस्टार किताबें पढ़ना पसंद करते हैं।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के घर में उनकी मां उनके साथ रहती हैं। अभिनेता अपनी मां के आराम के लिए हर चीज उपलब्ध रखते हैं। इनके घर में एक पूजा घर भी है, जो बहुत सूंदर है।

आपको बता दें कि निरहुआ का लिविंग रूम भी बहुत शानदार और खूबसूरत है। ऐसा बताया जाता है कि इस घर में हरियाली का भी खास ख्याल रखा गया है। खबरों की मानें तो निरहुआ के इस घर की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जाती है।

अगर हम दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की संपत्ति की बात करें तो वह 1.33 करोड़ रुपये है और 4.60 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति उनके नाम पर है यानी कि निरहुआ 5.93 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं।