शादी का 8वां वचन बताते हुए एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी नें शेयर की पति संग तस्वीर, फैन्स के बीच हो रही वायरल

इसमें कोई शक नही ही के अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी नें सीरियल जगत से बहुत अधिक दौलत और शोहरत हासिल कर ली है| अपने नामी सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” से घर घर अपनी पहचान मजबूत करने वाली अभिनेत्री दिव्यंका अभिनय और ख़ूबसूरती के आज लाखों दीवाने हैं| वहीँ अगर असल जिंदगी की बात करें तो इनके सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे इन्स्ताग्राम और ट्विटर पर भी ये अपने फैन्स के लिए काफी एक्टिव नजर आती हैं| यहाँ अक्सर ही ये अपनी असल ज़िन्दगी से जुडी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| और ख़ास बात ये है के यहाँ भी इनके फैन्स का हमेशा जैसा ही प्यार देखने को मिलता है|

जैसा के हम सभी को पता है के अभिनेत्री नें सीरियल में नजर आये अपने साथ एक्टर विवेक दहिया संग शादी रचाई है| और ऐसे में अक्सर अपने पति संग ये तस्वीरे शेयर करती रहती है| इनकी क्यूट बोन्डिंग को सोशल मीडिया पर भी काफी सराहा जाता है और इनकी इस जोड़ी को फैन्स द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है| फैन्स अक्सर इनकी जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर बातें करते नजर आ जाते हैं| ऐसे में अभी कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री नें अपने पति विवेक संग एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद एक बार फिर वो चर्चाओं में आ गयी हैं|

वायरल हुई दिव्यंका और विवेक की यह तस्वीर

बीते एक दिन पहले दिव्यंका नें यह तस्वीर शेयर की थी जिसमे वो अपने पति विवेक दहिया संग घर में नजर आ रही हैं| यह तस्वीर घर के अंदर की ही है जिसमे हसबेंड विवेक खुद अपनी पत्नी दिव्यंका की तस्वीर लेते नजर आ रहे हैं|तस्वीर में दिव्यंका लाइट्स के बीच बैठी किसी मॉडल की तरह मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं| वहीँ दूसरी तरफ विवेक भी किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से कम लुक्स नही दे रहे हैं|

दरअसल इस तस्वीर के वायरल होने का सबसे बड़ा कारण इसका कैप्शन है जिसमे के अभिनेत्री नें शादी के वक्त के अपने आठवें वादे का ज़िक्र किया है| इस तस्वीर के साथ दिव्यंका नें कैप्शन में लिखा है – “Will be your hands on model and photographer forever!” जिसका मतलब है के मैं तुम्हारी आल टाइम मॉडल और तुम मेरे आत टाइम फोटोग्राफर रहोगे| इसके आगे दिव्यंका नें लिखा है के ये हमारा 8वी वचन है|

देखें INSTAGRAM POST :

 

View this post on Instagram

 

Wedding vow no 8- Will be your hands on model and photographer forever!? #SaturdayNight

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

जैसा के हम सभी को पता है दिव्यंका को सबसे अधिक पहचान सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” से मिली है| वहीँ इस शो के सेट नें उन्हें इस नाम के साथ अपना जीवनसाथी भी दिया है| दोनों इस शो में बतौर को एक्टर काम करते थे लेकी कुछ वक्त बीतते बीते दोनों एक दुसरे के काफी करीब आ गये और साल 2016 में इन्होने सभी को रिश्ते के बारे मन बताकर धूमधाम से शादी की थी| और आज भी इनकी इस जोड़ी को पर्दे के कुछ क्यूट कपल्स में रखा जाता है|

दिव्यंका जहाँ टीवी दुनिया की इतनी जानी मानी अभिनेत्री है वहीँ दूसरी तरफ हसबेंड विवेक दहिया भी कुछ कम नही हैं| इन्होने भी टीवी इंडस्ट्री में ख़ासा नाम कमाया है और इन्हें भी कई सारे बड़े सीरिअल्स में अभिनय करते देखा गया है|