दिव्यांका त्रिपाठी से जब एक यूजर ने पूछा ये सवाल ,” शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं ‘ इसपर दिव्यांका ने दे डाला ये करारा जवाब

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है और दिव्यांका त्रिपाठी आज के समय में टीवी की सबसे पोपुलर और सफल एक्ट्रेस के लिस्ट में शुमार हो चुकी है और अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दिव्यांका त्रिपाठी ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया है और लम्बे समय से दिव्यांका टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही है |बता दे दिव्यांका त्रिपाठी जीटीवी के शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद इन्होने टीवी के कई सुपरहिट शोज में काम किया है |

वही दिव्यांका त्रिपाठी टीवी के चर्चित सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ईशी मां के किरदार से घर घर में काफी ज्यादा मशहूर हुई थी और इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी टीवी के पोपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त है और वही शूटिंग के सिलसिले में दिव्यांका इस समय साउथ अफ्रीका के केप टाउन में रह रही है और वही से दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही है और दिव्यांका अपने फैन्स और ट्रोलर्स को जवाब देती नजर आ रही है |

दुपट्टा न पहनने पर यूजर ने उठाया सवाल

दिव्यांका त्रिपाठी  टीवी इंडस्ट्री की के बेहद ही पोपुलर और खुबसूरत एक्ट्रेस में से एक है और वही दिव्यांका त्रिपाठी अपनी सादगी के साथ साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती है और दिव्यांका त्रिपाठी   जिस तरह से अपने फैन्स के प्यार का जवाब प्यार से देती है वैसे ही दिव्यांका त्रिपाठी  ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देने में भी जरा भी नहीं हिचकिचाती है और हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी  ने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया है और इन दिनों ये खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है |

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी से सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट कर क्राइम पेट्रोल शो में एक्ट्रेस के दुपट्टा न पहनने पर सवाल किया था और इस सवाल सवाल पर दिव्यांका त्रिपाठी ने यूजर को करारा जवाब दे डाला है दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी से सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ये सवाल करते हुए कमेंट में ये लिखा था की ,” ‘क्राइम पेट्रोल शो में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?’

वही यूजर के इस सवाल  का जवाब देते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने ये लिखा की ,” ताकि आप जैसे लोग बिना दुप्पटा के भी लड़कियों को इज्जत से देखने की आदत डाल ले ,आगे दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा की कृपया खुद की और अपने आसपास के लड़कों की नियत को सुधा ले , ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाये ,मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।’

आगे दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा की महिलाओं के पहनावे और परिधान पर सवाल खड़े करना पुरातन काल की बात हो चुकी है और हमे अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल जैसे कई विषयों पर चर्चा करना चाहिए और इन विषयों के मुकाबले महिलाओं का दुपट्टा अत्यंत ही तुच्छ विषय है।’ बता दे दिव्यांका के द्वारा ट्रोलर को दिए गये जवाब के बाद उनके फैन्स उनकी  जमकर तारीफ कर रहे है और हर तरफ दिव्यांका के इस जवाब की चर्चाएँ चल रही है |