शनिवार को मनाई जाएगी दिवाली, इन उपायों को करने से मिलेगी शनि कृपा, घर में आएगी खुशियां

14 नवंबर 2020 को दीपावली का त्यौहार है. इस दिन शनिवार पड़ रहा है। इस दिन नरक चतुर्दर्शी और दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। दीपावली वाले दिन शनैश्चरी अमावस्या का भी योग बन रहा है। ऐसी स्थिति में आप इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ शनि देवता की भी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शनि देव न्याय के देवता हैं और यह मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। इनकी कृपा अगर किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप शनैश्चरी अमावस्या पर कुछ साधारण से उपाय करते हैं तो इससे आप शनि के बुरे प्रभावों से बच सकते हैं। इन उपायों को करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक मास की शनैश्चरी अमावस्या पर कुछ उपाय किए जाए तो इससे शनि दोष से छुटकारा मिलने के साथ-साथ घर की खुशहाली भी बनी रहती है।

दान करने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

अगर हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखें तो दिवाली के दिन अगर जरूरतमंद लोगों को दान दिया जाए तो इसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। दिवाली के दिन अगर आपके घर पर कोई जरूरतमंद निर्धन व्यक्ति कुछ मांगने आता है तो आप उसको खाली हाथ मत जाने दीजिए। आप उसको दान के रुप में कुछ ना कुछ जरूर दीजिए परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप शाम के समय किसी को भी कुछ भी ना दें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होंगे।

पीपल के पेड़ की पूजा से खुलेंगे धन के मार्ग

अगर आप शनैश्चरी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं तो इससे धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं। आप इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने के बाद गुड़ या खांड मिलाकर चढ़ाएं, इसके साथ ही आप पांच प्रकार की मिठाईयां और तिल भी अर्पित कीजिए, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। यह उपाय करके शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

पितृदोष के प्रभाव को ख़त्म करने के लिए

अगर आप दीपावली के दिन शनि अमावस्या पर पितरों की पूजा करते हैं और पितरों के नाम का जल और दान करते हैं तो इससे पितर संतुष्ट होते हैं। यह उपाय करके आप पितृदोष से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ-साथ शनि दोषों से भी छुटकारा मिलता है।

शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए

अगर आप दीपावली के दिन शनि कवच का पाठ करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा। अगर आप किसी कारण वश शनि कवच का पाठ नहीं कर पाते हैं तो ऐसी स्थिति में शनि स्त्रोत का भी पाठ कर सकते हैं। ऐसा करके शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलेगा। इस उपाय को करने से शनिदेव के आशीर्वाद से पारिवारिक सुख-शांति बढ़ेगी और परिवार के सभी सदस्यों को तरक्की मिलती है।

चींटियों को खिलाएं ये चीज

आप दीपावली के दिन एक साबुत नारियल लीजिए, उसके मुख को ऊपर से काट लें। उसमें आटा और चीनी भरकर उसका मुंह बंद कर दीजिए, इसके बाद जहां पर चीटियां नजर आ रही हैं। उस जगह पर आप इस नारियल को दबा दीजिए। ऐसा माना जाता है कि जब तक चीटियां उसको खाती रहती हैं, वह शनि के अशुभ प्रभाव से रक्षा करती है। इस उपाय को दिवाली वाले दिन करके आपको लाभ मिलेगा।