घर में भूलकर भी न लगाएं भगवान शिव जी की ऐसी तस्वीर, माना जाता है अशुभ

भगवान शिव जी एक ऐसे देवता हैं, जो अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव जी को भोलेनाथ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि महादेव बहुत ही कृपालु और दयालु भगवान हैं। अगर कोई भक्त अपनी सच्ची श्रद्धा से इन्हें एक लोटा जल भी अर्पित कर देता है, तो यह उतने में ही बहुत प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

शास्त्रों और पुराणों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान शिव जी की पूजा विशेष फलदाई होती है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त भगवान शिव जी सच्ची श्रद्धा से पूजा अर्चना करता है उसके ऊपर भगवान बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। भक्त अपने घर में भगवान शिव जी की तस्वीर और फोटो लगाते हैं ताकि भोलेनाथ की कृपा दृष्टि उनके ऊपर हमेशा बनी रहे।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, भगवान शिव जी की फोटो या मूर्ति लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इतना ही नहीं बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। लेकिन भगवान शिव जी की तस्वीर लगाते समय आपको कुछ बातों का ख़ास ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान शिव जी की ऐसी मूर्ति घर में न लगाएं

वास्तु के जानकारों का ऐसा बताना है कि अगर आप अपने घर में भगवान शिव जी की तस्वीर या फिर मूर्ति लगाते हैं, तो उस समय के दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। घर में भगवान शिव जी की मूर्ति लगाते समय आप इस बात का ख्याल रखें की शिव जी के रौद्र रूप की तस्वीर भूलकर भी ना लगाएं क्योंकि इस तरह की मूर्ति या तस्वीर घर में लगाना अशुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर में भगवान शिव जी के संहारक रूप वाली तस्वीर लगाते हैं, तो इससे परिवार के सदस्यों के मन पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

भगवान शिव जी की लगाएं ऐसी तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आप अपने घर में भगवान शिव जी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें महादेव कैलाश पर्वत पर विराजमान हों, इसके अलावा जिस फोटो में भगवान शिव जी नंदी पर विराजित हों या फिर चेहरे पर मुस्कान वाली फोटो लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भोलेनाथ की फोटो लगाएं इस दिशा में

अगर आपको भगवान शिव जी की फोटो या तस्वीर अपने घर में लगा रहे हैं, तो इसके लिए दिशा का ध्यान रखना भी बहुत ही आवश्यक है। आपको भगवान भोलेनाथ की तस्वीर या फोटो को ऐसी दिशा में लगाना चाहिए, जहां सभी के दर्शन हो सकें। आप घर की उत्तर दिशा में भोलेनाथ की फोटो लगा सकते हैं, यह दिशा बहुत शुभ मानी जाती है। अगर आप इस दिशा में भगवान शिव जी की फोटो या तस्वीर लगाते हैं तो इससे परिवार के सदस्यों में मेलजोल बढ़ता है। इतना ही नहीं बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। इस दिशा में फोटो लगाना बहुत शुभ माना जाता है।