रूठी हुईं मां लक्ष्मी को मनाने के लिए करें ये काम, हर मनोकामना होगी पूरी, नहीं रहेगी धन की परेशानी

शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को समर्पित है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी जी को बेहद प्रिय है। ऐसा बताया जाता है कि अगर इस दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा-पाठ, व्रत और मंत्र जाप किया जाए तो इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। हिंदू धर्म में सुख-समृद्धि, धन-वैभव की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी जी की पूजा का विधान है।

ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन विधि-विधान से लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना और मंत्र जाप आदि से रूठी हुईं मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से नाराज मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न किया जा सकता है।

मौजूदा समय में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-पाठ और तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों पर माता लक्ष्मी जी प्रसन्न हो जाती हैं उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो जाती हैं। बहुत से लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी का व्रत भी करते हैं।

इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति की धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होने लगती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मां लक्ष्मी जी के कुछ मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी का मंत्र

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आप इस मंत्र का जाप करते समय मां लक्ष्मी जी को इत्र या सुगंधित पदार्थ अर्पित करें। इसके बाद आप मंत्र का जाप कीजिए।

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

अगर आप माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए उनके बीज मंत्र “ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।” का जाप कीजिए। आप इस मंत्र का जाप करने के लिए कमलगट्टे की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत ही लाभदायी माना जाता है।

इस मंत्र से धन की समस्या होगी दूर

आजकल के समय में लोगों की सबसे बड़ी समस्या पैसा है। लोग दिन-रात पैसा कमाने के लिए मेहनत करते हैं परंतु उनको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाती है। अगर आप धन की देवी माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं और आर्थिक समस्याओं या कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए मंत्र “ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।” का जाप करें।

श्री लक्ष्मी महामंत्र

आप शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी मंत्र “ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।” का जाप करें। आप इस मंत्र का जाप 108 बार कीजिए। जाप करते समय तिल के तेल का दिया जलाना लाभदायक होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य, सौभाग्य और यश की प्राप्ति होती है।

सर्व मनोकामना पूर्ति लक्ष्मी मंत्र

अगर आप अपने सभी मनोकामना को पूर्ण करना चाहते हैं तो मंत्र “श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।” का जाप करें। इसे मनोकामना पूर्ति का मंत्र कहा जाता है। इस मंत्र का जाप करते समय माता लक्ष्मी जी को कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करें।