सोने से पहले कर लें कुछ आसान काम, चमक जाएगी किस्मत, पैसों की कभी नहीं होगी दिक्कत

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, मौजूदा समय में लोगों का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी के चक्कर में हम ठीक से खाना और सोना तक भूल गए हैं, जिसकी वजह से अनेक शारीरिक और मानसिक परेशानियां हमें घेरने लगी हैं। दिनभर की भागदौड़ के बाद हम थक कर घर वापस आते हैं, तो हमें सुकून भरी और आरामदायक नींद की जरूरत होती है। रात की नींद बहुत अहम होती है। वैसे ही रात को सोने के लिए जाने से पहले का समय भी बहुत खास माना जाता है।

इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले कुछ खास काम करते हैं, तो इससे आपको जबरदस्त फायदा मिलता है। अगर आपको अच्छी नींद आए तो अगला दिन शानदार होता है। इसके साथ ही यह काम वास्तु शास्त्र में भी बहुत शुभ माने गए हैं और मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। रात को सोने से पहले किए गए कुछ काम बहुत लाभ कराते हैं। यह अच्छी नींद भी लाते हैं, साथ ही किस्मत का भरपूर साथ भी मिलता है और जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

रात में सोने से पहले कर लीजिए ये काम

1. अगर आप रात को सोने जा रहे हैं, तो उससे पहले हाथ, पैर, मुंह जरूर धो लीजिए क्योंकि इससे बुरे सपने नहीं आते हैं। इसके साथ ही जिस बेड और बिस्तर पर आप सो रहे हैं, वह साफ सुथरा रहना बहुत ही जरूरी है। चादर, तकिया, कंबल आदि साफ रखना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो बेड टूटा हुआ हो या खराब स्थिति में हो, उस पर कभी भी ना सोएं।

2. रात के समय सोने जा रहे हैं, तो उससे कुछ देर पहले अपने बेडरूम में कपूर जला लें। ऐसा करने से कमरे में सकारात्मकता रहती है और जीवनसाथी से रिश्ते भी बेहतर बने रहते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने कमरे में मोर पंख लगाते हैं, तो यह और भी अच्छा होता है।

3. जब आप सोने जा रहे हैं, तो उससे पहले अपने इष्ट देव का स्मरण जरूर कीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही देवी-देवताओं की कृपा दृष्टि भी आपके ऊपर सदैव बनी रहती है।

4. रात के समय आप पीने के पानी के स्थान पर दीपक जलाकर जरूर रख दीजिए। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जहां पर आप दीपक जला रहे हैं वहां आसपास पर्दा वगैरह नहीं होना चाहिए ताकि दुर्घटना की आशंका ना रहे। पीने के पानी के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

5. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कभी भी दरवाजे की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा रात के समय खाना खाने के बाद आप जूठे बर्तनों को हमेशा अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही सोने जाएं। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किचन में कभी भी गंदे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी नाराज होती हैं और घर में दरिद्रता आती है।