खूबसूरती और सादगी की मिसाल थी दूरदर्शन की न्यूज एंकर्स, इनमें से कौन-कौन याद हैं आपको?

आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं, जो टीवी पर न्यूज़ देखने के शौकीन होते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो यकीनन आपने इस बात का एहसास जरूर किया होगा कि आज कल के न्यूज़ चैनल में एंकर्स चिल्ला-चिल्लाकर खबर सुनाते हैं। इसके अलावा भारतीय न्यूज़ चैनल में एंकर्स ढेर सारा मेकअप करके खुद को दर्शकों के सामने पेश करते हैं। लेकिन जिस वक्त टेलीविजन शुरू हुआ था, उस वक्त न्यूज़ चैनल्स शालीनता का दूसरा नाम था। ऐसा ही कुछ उस समय के एंकर्स के लिए भी कहा जा सकता है।

दूरदर्शन प्रसार भारती पर रोजाना रात 9:00 बजे महिला एंकर्स आती थीं। कमाल की अंग्रेजी और हिंदी में न्यूज़ पढ़ा करती थीं। लेकिन आजकल के एंकर्स की तरह वह चिल्लाती नहीं थीं। चाहे कोई नेगेटिव न्यूज़ भी पढ़ रही हों, तो भी उनकी आवाज में स्थिरता, सहजता और सौम्यता होती थी। आज समय के साथ साथ हर चीज में बदलाव देखने को मिला है बल्कि कई न्यूज़ चैनल आपको देखने को मिल जाएंगे लेकिन जो बात दूरदर्शन के एंकर्स में थी वह वर्तमान किसी भी न्यूज़ एंकर में देखने को नहीं मिलती है।

वर्तमान में न्यूज़ एंकर चिल्ला-चिल्लाकर खबर सुनाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा न्यूज एंकर्स में वह सादगी भी खत्म हो चुकी है, जो हम पहले देखा करते थे। दूरदर्शन पर एंकर बहुत ही सादगी और शालीनता का व्यवहार रखते हुए न्यूज़ पढ़ते थे, जिसकी वजह से सभी लोगों को खबरें देखने का एक अलग ही मजा आता था। 1960 के दशक में कुछ महिलाएं एंकर्स जैसे सलमा सुल्तान, रिनी सिमोन, ऊषा, मंजरी जोशी, सरला महेश्वरी और नीलम शर्मा आज भी अपनी सादगी की मिसाल देते नजर आती हैं।

सलमा सुल्तान

सलमा सुल्ताना ने 1967 से 1997 तक 30 साल दूरदर्शन में बतौर एंकर काम किया। भोपाल में जन्मीं सलमा सुल्ताना दिल्ली में जंगपुरा इलाके में रहती हैं। उनके पिता मोहम्मद असगर अंसारी कृषि मंत्रालय में सचिव थे।

शोभना जगदीश

आज भी बहुत से लोगों को दूरदर्शन की एंकर शोभना जगदीश याद हैं। जी हां, वही जो साड़ी के साथ गले में चैन और माथे पर छोटी सी बिंदी के साथ स्क्रीन पर नजर आती थीं। समाचार शुरू होने से पहले और आखिर में शोभना जगदीश की वो हल्की सी मुस्कान आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं।

गीतांजलि अय्यर

गीतांजलि 1971 में दूरदर्शन से जुड़ी थीं। वह दूरदर्शन की पहली इंग्लिश न्यूज़ प्रेजेंटर थीं। 30 साल के करियर में उन्हें चार बार बेस्ट एंकर पर्सन का अवार्ड भी मिल चुका है।

अविनाश कौर सरीन

दूरदर्शन के खूबसूरत चेहरों में से एक अविनाश कौर सरीन थीं। 1970 में उन्होंने एक न्यूज रीडर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

मीनू तलवार

मीनू तलवार ने करीब 35 साल तक दूरदर्शन में एंकर और न्यूज रीडर का काम किया। मीनू तलवार बड़े ही स्पष्ट और शालीन तरीके से न्यूज़ पढ़ा करती थीं। उनकी बेटी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह उन दिनों इतनी कम उम्र की नजर आती थीं कि लोगों को लगता था कि वह और उनकी बेटी दोनों बहन हैं।

रिनी सिमोन

रिनी सिमोन ने दूरदर्शन के साथ 1985 से 2001 तक बतौर न्यूज रीडर काम किया। उसके बाद उन्होंने कई जगह वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कई इवेंट में एंकर की तरह काम किया।