बहन अर्पिता के घर सलमान खान ने की गणपति बप्पा की आरती, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव के मौके पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आम लोगों से लेकर खास तक, बड़े ही धूमधाम के साथ गणपति बप्पा का इस दिन अपने घर में स्वागत करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स हर साल धूमधाम से गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं। बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिलती है।

वहीं बॉलीवुड के “भाईजान” सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर भी इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मनोरंजन जगत के कई सितारे शामिल हुए। बता दें अर्पिता हर साल गणपति की मूर्ति अपने घर लेकर आती हैं और उनके दर्शन करने के लिए कई सितारे आते हैं। सलमान खान ने भी अर्पिता के घर जाकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और आरती की। सलमान खान ने गणेश चतुर्थी के इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है।

सलमान खान ने की आरती

आपको बता दें कि अर्पिता के घर हुई गणपति पूजा से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में सलमान खान बप्पा की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अर्पिता खान भी अपने पति आयुष शर्मा के साथ बप्पा की आरती करती हुईं इस वीडियो में देखी जा सकती हैं।

सलमान खान ने वीडियो शेयर करते हुए “गणपति बप्पा मोरेया” लिखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में हैंडसम हंक लगे। सलमान खान द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फैंस अपने भाईजान को गणपति महोत्सव की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि पिछली बार जब गणेश चतुर्थी पर सलमान खान की झलक नहीं देखी, तो फैंस निराश थे। मगर इस बार भाईजान को देख लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

आपको बता दें कि अर्पिता और आयुष के घर गणपति पूजा में कई सेलेब्स पहुंचे थे। कैटरीना कैफ भी अपने पति विक्की कौशल के साथ पहुंची थीं। इस दौरान विक्की कौशल, कैटरीना कैफ पर सबकी निगाहें टिकी थीं। दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट  में स्टनिंग लगे। इसके अलावा रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, सोहेल खान समेत कई सेलेब्स भी गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

अगर हम बॉलीवुड के “भाईजान” सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान बहुत ही जल्द “टाइगर 3” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनकी जोया यानी कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी के हर पार्ट में कैटरीना कैफ नजर आई हैं। इस बार फिल्म का हिस्सा इमरान हाशमी भी बने हैं। यह पहली बार होगा जब सलमान खान और इमरान हाशमी आमने सामने होंगे। सलमान खान की फिल्म में इमरान हाशमी नेगेटिव रोल में हैं।

इसके अलावा वह “किसी का भाई… किसी की जान” में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म से उनका लुक भी सामने आया था। सलमान खान को आखिरी बार फिल्म “अंतिम” में आयुष शर्मा के साथ देखा गया था।