देर रात तक बारातियों के साथ नाचता रहा दूल्हा, नाराज दुल्हन ने दूसरे युवक ने कर ली शादी और फिर…

शादी का बंधन बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि विवाह का बंधन सात जन्मों का रिश्ता होता है। लड़का और लड़की अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। दोनों के ही मन में शादी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठते हैं। हर कोई अपनी शादी को लेकर तरह-तरह के सपने संजोय रखता है। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं। वहीँ शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन, परिवार वाले, रिश्तेदार और दोस्त जमकर डांस और मस्ती मजाक करते हैं।

लेकिन अक्सर शादी से जुड़े हुए कई ऐसे मामले भी सुनने को मिलते हैं, जिनमें शादी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया या फिर किसी वजह से शादी टूट गई। खबरों में दहेज की वजह से शादी टूटने की बातें सुनने को मिलती रहती हैं। इसी बीच राजस्थान के चुरू से एक मामला सामने आया है।

दरअसल, यहां पर भी एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में दूल्हे को अपने दोस्तों के साथ नाचना महंगा पड़ गया। उसकी इस हरकत से दुल्हन ने ना सिर्फ गुस्सा होकर बारात लौटा दी बल्कि उसने किसी और युवक से शादी भी रचा ली। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है।

दूल्हे को अपने दोस्तों के साथ नाचना पड़ गया महंगा

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह मामला राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव से सामने आया है, जहां देर रात एक दूल्हा और उसके दोस्त डीजे की धुन पर नाचते रहे। बारात में आए दूल्हे और उसके दोस्तों की हुडदंग को देखकर दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए।

आपको बता दें कि 15 मई को हरियाणा के सिवानी का रहने वाला अनिल बारात लेकर अपनी दुल्हन मंजू को लेने पहुंचा था। इस बारात में 150 के करीब लोग शामिल हुए थे। रात 9:00 बजे तक बारात दुल्हन के घर के लिए निकली। लेकिन शराब के नशे में बाराती रात एक बजे तक डांस करते रहे।

वहीं शादी की मुहूर्त का समय रात 1:15 बजे का था। जब रात 2:00 बजे तक बारात नहीं पहुंची तो लड़की वालों ने लड़के वालों से नाचना बंद करके चलाने के लिए बोला, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस बाजी शुरू हो गई।

रात 2:00 बजे तक दूल्हे के मंडप पर में नहीं पहुंचने से शादी की रस्में भी रुक गई। इस बात से दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने जब बारातियों को हुड़दंग बंद करने को कहा तो वह नाराज होकर झगड़ा करने लगे। दूल्हे के बहनोई और फूफा ने कहा कि हमारी मर्जी के बिना दूल्हा आगे नहीं जा सकता। वहीं दूसरी तरफ फेरों का शुभ मुहूर्त निकल गया जो 1:15 बजे पर था।

दुल्हन ने किसी और लड़के से कर ली शादी

वहीं इससे परेशान होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़की की शादी किसी और लड़के से करवा दी। जब बारात देर रात दुल्हन के घर पहुंची, तो पता लगा कि दुल्हन की शादी कहीं और हो चुकी है। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। अगले दिन वर पक्ष ने इसकी शिकायत राजगढ़ थाने में कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर जैसे तैसे इस मामले को शांत करवा दिया।