हरभजन सिंह ने बेचा अपना मुंबई में स्थित आलीशान घर, जानिए कितने करोड़ में हुआ सौदा

भारत के जाने-माने क्रिकेटर हरभजन सिंह को भला कौन नहीं जानता। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को सभी क्रिकेट प्रेमी टर्बनेटर के नाम से भी पहचानते हैं। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह फैंस के बीच काफी मशहूर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है।

हरभजन सिंह एक ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से यह अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं। यह अपने फैंस के साथ कोई ना कोई पोस्ट साझा करते रहते हैं, जिन पर फैंस की जमकर प्रतिक्रियाएं आती हैं। इसी बीच एक खबर निकल कर सामने आई है कि भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपना मुंबई स्थित आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है। जी हां, एक रिपोर्ट के माध्यम से इसका खुलासा हुआ है।

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में हरभजन सिंह इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सदस्य थे। हरभजन सिंह ने यह खूबसूरत अपार्टमेंट साल 2017 में 14.5 करोड़ रूपए में खरीदा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, हरभजन सिंह ने अब अपना ये आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है।

अब ये खबर सामने आने के बाद ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर हरभजन सिंह को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि उनको अपना घर बेचना पड़ गया। आखिर हरभजन सिंह ने अपना मुंबई स्थित आलीशान अपार्टमेंट क्यों बेचा है, इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। लेकिन इन सबके अलावा हम सभी लोग यह अच्छी तरह से जानते हैं कि बड़े शहरों में अपार्टमेंट खरीदने और बेचने का सिलसिला चलता रहता है।

आप जितना भी अपार्टमेंट में पैसा लगाते हैं, उससे कई बार इतना अधिक मुनाफा हो जाता है कि आप सोच भी नहीं सकते। हरभजन सिंह ने अपने अपार्टमेंट में जो भी पैसे लगाए थे, वह समय के साथ साथ लगातार बढ़ते रहे थे। अब आप खुद ही सोच लीजिए कि हरभजन सिंह ने मुंबई ने यह आलीशान अपार्टमेंट 2017 में 14.5 करोड़ रुपए कीमत देकर खरीदा था लेकिन अब उन्होंने अपने शानदार अपार्टमेंट को एक बड़े मूल्य पर बेच दिया है।

बता दें कि मशहूर क्रिकेटर और अंशकालीन क्रिकेट पंडित हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 के संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया। उनका यह शानदार अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है और उन्होंने अब इसे 17.58 करोड रुपए की कीमत में बेच दिया है। अगर हम इसका मुनाफा देखें तो बहुत अधिक है।

आपको बता दें कि जैपकी डॉट कॉम (Zapkey.com) के पास मौजूद दस्तावेज से हरभजन सिंह के बेचे गए अपार्टमेंट का यह खुलासा हुआ है। Zapkey.com रियल स्टेट की डील पर नजर रखती है। हरभजन सिंह के इस शानदार अपार्टमेंट को जेबीसी इंटरनेशनल ने खरीदा है, जिसकी डील 18 नवंबर को ही हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के खरीदार जेबीसी इंटरनेशनल ने करीब 88 लाख रूपए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर चुकाए।

हरभजन सिंह का यह अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट के रुस्तमजी एलिमेंट्स के नौवीं फ्लोर पर था। रियल स्टेट डेटा एनालिटिकल और रिसर्च फर्म Zapkey.com के द्वारा स्कैन किए गए दस्तावेजों के मुताबिक 18 नवंबर 2021 को इसकी डील हुई थी। हरभजन सिंह ने दिसंबर 2017 को यह आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था, जो करीब 2900 स्क्वायर फीट में बना हुआ है।