सोनिया से शादी के लिए हिमेश ने तोडा 22 साल पुराना रिश्ता,बनी अपनी ही सहेली की सौतन

बॉलीवुड या फिर किसी भी किसी भी फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो पूरी इंडस्ट्री सिर्फ एक्टर या एक्ट्रेस से नहीं बनती| एक सफल इंडस्ट्री के लिए डायरेक्टर, सिंगर, और बेक स्टेज आर्टिस्ट जैसे बहुत से लोगों की जरूरत पडती है| आज हम आपको बॉलीवुड के बहुत ही जाने माने सिंगर और बेहद टैलेंट कंपोजर के बारे कुछ खबर देने जा रहे हैं| बॉलीवुड में अपने ज़माने में हिमेश रेशमिया एक बहुत ही मशहूर नाम थे| आज भी उनका स्टारडम कम नहीं हुआ है लेकिन अब वो गाने गाते नजर नहीं आते हैं|

दरअसल, कुछ वक्त से वो अपनी नीजी जिंदगी पर ध्यान देने में अधिक व्यस्त हैं| हिमेश की बात करें तो उनकी की पहली शादी साल 1995 में हुई थी| उस वक्त उन्होंने कोमल रेशमिया से शादी रचाई थी| उनका यह रिश्ता काफी सही जा रहा था और दोनों में काफी प्यार था| लेकिन हिमेश कहीं न कहीं इस रिश्ते से थोड़े नाखुश और असंतुष्ट थे| शादी के कुछ सालों बाद सही उनका कोमल से ज्यादा किसी और पर ही क्रश था|

बता दें के इनकी इस दूसरी क्रश का नाम था सोनिया कपूर| सोनिया कपूर की अगर हम बात करें तो ये हिमेश की ही पहली पत्नी कोमल की दोस्त थीं| और इसके साथ ही सोनिया हिमेश की एक तरह से फॅमिली फ्रेंड थीं| लेकिन कोमल की ये क्लोज फ्रेंड कब उनके पति की भी क्लोज हो गयी उन्हें इस बात का पता नहीं चला| और धीरे धीरे सोनिया अपनी ही दोस्त के पति की दूसरी पत्नी बन गयीं|

.

हिमेश और सोनिया तकरीबन 12 सालों तक साथ रहे और दोनों को इसी बीच मोहब्बत हो गयी| फिर साल 2018 में हिमेश ने सोनिया कपूर से शादी कर ली जो के एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं| फॅमिली फ्रेंड होने के कारण सोनिया की भी हिमेश के परिवार में लगभग सभी से बात होती थी| खबरों की मान तो सोनिया कपूर और कोमल की बहुत अच्छी दोस्ती थी लेकिन हिमेश के साथ हुए प्यार ने इस दोस्ती को हरा दिया|

बता दें के साल 2017 में कोमल को हिमेश रेशमिया ने तलाक दे दिया था| दोनों की शादी के इस रिश्ते की बात करें तो यह रिश्ता 22 सालों तक चला था| आज हिमेश रेशमिया को अपनी दूसरी पत्नी सोनिया कपूर के साथ रहते 2 साल हो गए हैं| वहीँ अगर बात करें उनकी पहली पत्नी कोमल की तो कोमल के साथ हिमेश का एक बेटा भी था| आज की तारिख में उनका यह बेटा अपनी माँ कोमल के साथ रह रहा है|

एक इंटरव्यू में कोमल से उनके रिश्ते में दरार आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका खुद या हिमेश किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया| बल्कि उन्होंने बस इतना कहा के अगर किसी रिश्ते में कुछ बचा न हो तो उसे छोडकर आगे बढ़ना ही अच्छा होता है|

इन सब के साथ उन्होंने ये भी कहा के वो अपने इस तलाक या रिश्ते में आई दरार के लिए किसी तीसरे को ज़िम्मेदार ठहराना भी सही नहीं मानती हैं| उन्होंने कहा के हो सकता है मै हिमेश को उतना नहीं समझ पायी जितना सोनिया ने समझ लिया|