उम्र में है बहुत छोटी लेकिन करीना-करिश्मा कपूर की बुआ लगती है जाह्नवी कपूर…जानिए कैसे?

आपने अक्सर फिल्मों या सीरियल्स में ही देखा होगा कि किस तरह रिश्तों की खिचड़ी बनी होती है। लेकिन आप इन असल में इन फिल्मी हस्तियों के रिश्तों को जानेंगे तो उलझ जाएंगे। यहां कोई किसी का चाचा निकलता है, तो कोई किसा भांजा। आप सोच भी नहीं सकेंगे कि आखिर इन दोनों में रिश्ता कैसे?

खैर, जो भी है इन फिल्मी सितारों का इंटरनल कनेक्शन काफी दिलचस्प है। बॉलीवुड की बात करें तो यहां सबसे बड़ा परिवार है कपूर परिवार। इस परिवार के रिश्ते-नाते अगर आप सुलझाने लगे तो खुद ही काफी उलझ जाएंगे। लेकिन अगर रिश्तों की गुत्थी को सुलझा कर देखा जाए तो जाह्नवी कपूर, करीना-करिश्मा और रणबीर कपूर की बुआ लगती है जबकि अर्जुन कपूर रिश्ते में इन सबके चाचा लगते हैं। क्यों हो गए न कंफ्यूज़? चलिए जानते हैं कैसे-

कपूर खानदान का फैमिली ट्री-

इस रिश्ते को समझने के लिए इन फैमिलिज़ का थोड़ा सा फैमिली ट्री समझते हैं। भारतीय सिनेमा में कपूर खानदान एक बहुत बड़ा नाम है। भारतीय सिनेमा की पहला परिवार है कपूर परिवार। जिसकी शुरुआत हुई थी पृथ्वीराज कपूर से। पृथ्वी राज कपूर की तीसरी पीढ़ी भी फिल्मों में काम कर रही है और उम्मीद है कि इस परिवार से आगे भी बड़े-बड़े सितारे पैदा होते रहेंगे। खैर, चलिए अब समझते हैं इनके उलझे हुए रिश्ते।

दोनों कपूर फैमिलीज़ का रिश्ता-

पृथ्वी राज कपूर के एक कजिन थे जिनका नाम सुरेंद्र कपूर था। सुरेंद्र कपूर के बच्चे हैं- बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर मारवाह। इधर, पृथ्वीराज कपूर के बच्चे हैं- राज कपूर, शमि कपूर और शशि कपूर, उर्मिला कपूर, देवी कपूर और नंदी कपूर।

सुरेंद्र कपूर जो कि पृथ्वी राज कपूर के कजिन थे, उनके बड़े बेटे बोनी कपूर की पहली शादी हुई मोना सुरी कपूर और दूसरी शादी हुई श्रीदेवी से। मोना से बोनी कपूर के दो बच्चे हैं जिनका नाम है अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। श्रीदेवी से भी बोनी कपूर के दो बच्चे हैं- जो है जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।

जाह्नवी कपूर है करीना-करिश्मा की बुआ

इधर, पृथ्वीराज कपूर की फैमिली में, राज कपूर के बेटे हैं ऋषि कपूर और रणधीर कपूर। इस हिसाब से अर्जुन कपूर, अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के कजिन्स हुए।

रणधीर कपूर के बच्चे हैं- करिश्मा और करीना कपूर। ऋषि कपूर के बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर।

 

अर्जुन कपूर है रणबीर के चाचा-

अब अगर रिश्तों को समझ कर देखें तो अर्जुन कपूर और उनके भाई-बहन करिश्मा, करीना, रणबीर और रिद्धिमा के चाचा और बुआ लगेंगे।

सिर्फ इन्हीं की फैमिली नहीं बल्कि बॉलीवुड में कितनी ही ऐसी फैमिली हैं जिनके इंटरनल रिश्ते हैं। अगर कपूर खानदान की ही बात करें तो इस फैमिली का बच्चन परिवार, मिथुन चक्रवर्ती के परिवार, प्रेम चोपड़ा के परिवार से गहरा कनेक्शन है। वहीं, अगर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी होती है तो कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में भी रिश्ता गहरा हो जाएगा।

 

बॉलीवुड से जुडे ऐसे ही दिलचस्प किस्सों को जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया तो इसे शेयर ज़रूर करें।