Jr NTR के साथ साउथ डेब्यू करने जा रही है बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, उन्हें मिला है ये ख़ास किरदार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इंटरनेट सेंसेशन है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी है। श्रीदेवी की बेटी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। हर कोई जान्हवी कपूर की खूबसूरती का दीवाना है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग पागल हुए जाते है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों युवाओं के दिल की धड़कन बनी हुई है। गौरतलब है कि जान्हवी कपूर के काफी दिनों से साउथ फिल्म डेब्यू की चर्चाएं चल रही थी। लेकिन कहीं से भी आधिकारिक बयान नहीं सामने आया था। लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग चुका है।

धड़क फेम एक्ट्रेस को कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित एनटीआर 30 में जूनियर एनटीआर के अपोजिट कास्ट किया गया है। इस खबर के साथ ही जान्हवीकपूर का साउथ डेब्यू हो चुका है और वह जल्द ही एनटीआर 30 में नजर आएंगी। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो इस बड़े बजट वाली फिल्म में अभिनेत्री को ताराक के अपोजिट साइन किया गया है। वही फिल्म का काम बहुत जल्द ही पूजा के बाद शुरू होगा। सूत्रों की माने तो 23 फरवरी को पूजा के बाद फिल्म का काम शुरू कर दिया जाएगा।

जान्हवी कपूर के काम के बारे में बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म मिली में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो गलती से फ्रीज में बंद हो जाती है और जीने के लिए संघर्ष करती है। हालांकि उनकी शानदार एक्टिंग के बाद भी उनकी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब उन्हें पूरी उम्मीद अपनी अगली फिल्म बवाल से हैं बवाल फिल्म वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के पास मिस्टर एंड मिसेज माही भी है। जो एक स्पोर्ट्स बेस्ड मूवी है। इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि वह जल्द ही अपना तमिल डेब्यू करने जा रही हैं, वहीं पिछले दिनों जब उनके पिता बोनी कपूर से उनके सॉउथ डेब्यू को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने इसे अफवाह बताया था।

जूनियर एनटीआर के बारे में बात करे तो उनकी आखिरी रिलीज आरआरआर एक बड़ी ब्लाकबस्टर साबित हुई है। एक्टर के पास NTR 30 के अलावा, NTR 31 भी है। इस मूवी को केजीएफ फ्रेंचाइजी को डायरेक्टर करने वाले प्रशांत नील निर्देशित करने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपना डेब्यू धड़क फिल्म से किया था। उनकी यह फिल्म बहुत ही शानदार सुपर डुपर हिट साबित हुई थी। इसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर ने भी अपना डेब्यू किया था। उन दोनों की फिल्म मराठी फिल्म सैराट की रीमेक थी। बता दें कि जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर अपने हॉट अवतार के लिए ज्यादा मशहूर हैं। वह आए दिन इस तरह की तस्वीरें शेयर करती हैं कि जो भी उन्हें देखता है उसका पारा चढ़ जाता है। इतना ही नहीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो जाती है।