अभिनेत्री कंगना रानौत बहन रंगोली और माँ संग मनाली में आई नजर, माँ के हाथों तेल लगवाती तस्वीरें हो रही वायरल

पूरे बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और लुक्स के साथ अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की पहचान बताने की तो आज कोई जरूरत नही है| अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत के केस में कंगना नें बड़े ही बेबाक तरीके से अपनी बात मीडिया के सामने रखी थी| इसी के चलते इन्हें बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है और इस बात में कोई दो राय नही है के कंगना बेहद ही खुले विचारों वाली हैं और किसी भी बात को मं में रखकर रहना इनके लिए मानों सम्भव नही हो पाता है|

इसके साथ ही अभी कुछ ही दिनों पहले इन्होने मुंबई के बारे में भी कुछ ऐसे विवादित बयान दे दिए थे जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार से इनकी जुबानी जंग चिद गयी थी| इसमें सबसे अधिक जाने माने राजनेता संजय राउत संग इनके विवाद की खबरें सामने आई थी| इतना ही नही इसे बाद भी कंगना रुकी नही और इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी आ गये थे| जिससे अतिक्रमण की जमीन बताकर इनका एक ऑफिस भी ध्वस्त कर दिया गया था|

होमटाउन मनाली में आई नजर

इस सब के बाद कंगना अब भी न्याय के लिए लड़ी हुई है| और अब हाल ही में कंगना नें कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमे कंगना अपने असली घर पर नजर आ रही हैं| हिमाचल की रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत नें जो तस्वीरें शेयर की हैं इनमे वो ऐ घर के सदस्यों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रही हैं| मुंबई की भीडभाड से दूर अभिनेत्री कंगना अपने शहर के फ्लैट से दूर अपने गाव के घर में रह रही है|

यहाँ के इनके घर में इनके सभी सदस्य रहते हैं जिनमे इनकी माँ, इनकी बहन रंगोली और इनके घर के कुछ अन्य सदस्य शामिल हैं| इन्होने तस्वीर के साथ कैप्शन भी दिया है| जिसमे अभिनेत्री की मैनेजर और बहन रंगोली नें लिखा है के माँ के हाथों की चम्पी और तेल लगवाना और अपना यह बचपन बहुत याद आता है|

अभिनेत्री नें तेल लगवाते हुए हाथ में तेल की एक शीशी भी ली है जिसे चूली का तेल बता रही हैं| अभिनेत्री नें लिखा है के यह चूली का तेल ख़ास तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में ही देखने को मिलता है| चूली एक तरह का मेवा होता है जिससे तेल भी निकलता है| इसके साथ ही रंगोली नें बचपन की यादों को ध्यान में रखते हुए बताया है के किस तरह उनकी माँ उन्हें खेलते वक्त पकड़कर लाती थी और बालों में तेल लगाती थी|

इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने अपने फैन्स से इसका अंग्रेजी नाम भी पुछा है| इसके बाद कमेंट्स में कई लोग इसे अंग्रेजी में ऐप्रिकाट बता रहे हैं और लोग उन्हें इस क्वालिटी टाइम के लिए काफी अभिवादन भी देते नजर आ रहे हैं| कंगना की तस्वीरों को देखते हुए ये कहा जा सकता है के उन्हें शहर से दूर जाकर माँ के पास बहुत अधिक सुकून मिला है और जल्द वो इस सुकून को छोड़ना भी नही चाहेंगी|

अभी की कहें तो कंगना अभी घर पर ही रहने वाली हैं और वहां से लॉकर ये फिल्म ‘तेजस’ में नजर आने वाली हैं|