कपूर खानदान के इन सितारों ने खूब कमाया नाम और शोहरत, देखिए परिवार की Unseen फ़ोटोज़

आपने कपूर खानदान के सितारों के बारे में तो सुना होगा, इनमें से कुछ सदस्यों से आप परिचित भी होंगे. दरअसल कपूर खानदान की जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हैं. और इस खानदान में हिंदू मुस्लिम ईसाई धर्म के लोग भी रहे हैं. चलिए आज कराते हैं पूरे खानदान की सैर:-

पृथ्वीराज की बदौलत कपूर खानदान

पृथ्वीराज कपूर कपूर खानदान से वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने ऐक्टिंग में करियर चुना उसके बाद उनके भाई त्रिलोक कपूर ने फिल्मों में एंट्री ली.

पृथ्वीराज के 3 बेटे-राज, शम्मी और शशि कपूर

दरअसल पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे -राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर थे तीनों ही हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम रहे और अब इस दुनिया में नहीं हैं राज कपूर को भारतीय सिनेमा का शोमैन कहा जाता है.

राज कपूर के हुए थे 3 बेटे

वहीं राज कपूर के 3 बेटे- ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर हुए. जहां रणधीर और ऋषि कपूर ने हिंदी फिल्मों में खूब नाम कमाया, वहीं राजीव कपूर कम सफल हुए 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हुआ और अब राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो चुका है.

ऋषि कपूर की शादी

बता दें ऋषि कपूर की शादी नीतू कपूर से हुई, जबकि उनके बड़े भाई रणधीर कपूर की ऐक्ट्रेस बबीता से शादी हुई थी.

ऋषि कपूर और नीतू के बच्चे

एक्टर ऋषि कपूर और नीतू के दो बच्चे-रणबीर कपूर और रिद्धिमा हैं रणबीर कपूर ने भी हिंदी फिल्मों में अपना करियर बना लिया और अब आलिया भट्ट संग रिलेशनशिप में हैं. वहीं बहन रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनसमैन भरत से शादी रचा ली.

रणधीर की बबीता से शादी-करीना और करिश्मा बेटियां

एक्टर रणधीर और बबीता की दो बेटियां- करिश्मा और करीना कपूर हैं दोनों ही बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेसेस हैं. शादी के कुछ साल बाद से ही रणधीर और बबीता अलग रहने लग गए.

बेटी करीना और करिश्मा के साथ बबीता

करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की, लेकिन वह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका वहीं करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी रचाई और जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही है.

शम्मी कपूर का परिवार 

दरअसल पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे शम्मी कपूर ने 1955 में गीता बाली से शादी रचाई गीता बाली से उन्हें एक बेटी कंचन और एक बेटा हुआ था, जिसका नाम आदित्य राज कपूर है.1965 में गीता बाली की चेचक की बीमारी से देहांत हो गया.

शशि कपूर और वाइफ जेनिफर कैंडल 

वहीं पृथ्वीराज के तीसरे बेटे शशि कपूर ने ब्रिटिश आर्टिस्ट जेनिफर कैंडल से शादी की, जिनसे उन्हें 3 बच्चे -कुणाल, करण कपूर और संजना कपूर हुए तीनों ने कुछ समय के लिए हिंदी फिल्मों में काम किया, पर विदेशी लुक्स होने के कारण सफल नहीं हुए.

शशि कपूर के बच्चे करते हैं ये काम

करण कपूर जाने माने सिलेब्रिटी फटॉग्रफर बन गए हैं, वहीं कुणाल कपूर ऐक्टिंग में सक्रिय हैं. जबकि संजना कपूर थिअटर की दुनिया में हैं.

राज कपूर की बड़ी बेटी-रितू नंदा

राज कपूर की बड़ी बेटी रितू नंदा बिजनसवुमन थीं. 71 साल की उम्र में उनका साल 2020 में कैंसर के कारण निधन हो चुका है.

राज कपूर की दूसरी बेटी रीमा कपूर

वहीं राज कपूर की दूसरी बेटी रीमा कपूर ने इन्वेस्टमेंट बैंकर मनोज जैन से शादी रचाई थी उनके दो बेटे-अरमान और आदर जैन हैं.