जानिए किस दिन है करवा चौथ का व्रत? इस दिन ना करें ये गलतियां वरना व्रत का नहीं मिलेगा लाभ

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ वाले दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात के समय चांद देखने के पश्चात ही अपने पति के हाथों से जल पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं। आपको बता दें कि नवंबर महीने में करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर 2020 दिन बुधवार के दिन मनाया जाएगा। शास्त्रों में करवा चौथ व्रत के कुछ नियमों के बारे में उल्लेख किया गया है। अगर आप इन नियमों का पालन करते हुए अपना व्रत करती हैं तो इससे व्रत का पूरा लाभ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ के व्रत के नियमों का पालन नहीं करने से व्रत का लाभ नहीं मिलता है। आज हम आपको करवा चौथ वाले दिन किन-किन कार्यों को नहीं करना चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

करवा चौथ व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

1. करवा चौथ वाले दिन सूर्य उदय के साथ ही व्रत की शुरुआत हो जाती है इसलिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन सुबह के समय जल्दी उठना चाहिए। सुबह के समय आप व्रत का संकल्प लीजिए परंतु उससे पहले अपनी सास की तरफ से सरगी को जरूर खाएं।

2. किसी भी पूजा-पाठ में लाल रंग को बेहद शुभ माना गया है। करवा चौथ वाले दिन आप लाल रंग के कपड़े ही धारण कीजिए क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को किसी का अपमान करने से बचना होगा और ना ही इस दिन किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा कीजिये।

3. जैसा कि हम सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं कि करवा चौथ वाले दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है और चंद्रमा के दर्शन करने का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो चंद्रमा सफेद चीजों के कारक माने गए हैं। इसी वजह से आप करवा चौथ के दिन भूलकर भी सफेद चीजों का दान ना करें और ना ही इस दिन काले रंग के कपड़े पहनें।

4. सुहागिन महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि करवा चौथ व्रत वाले दिन आप अपने मन में अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष का ख्याल भूलकर भी ना लाएं और ना ही इस दिन किसी को भी कटु शब्द बोलिये।

5. करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि सुहाग की चीजों पर आप विशेष रुप से ध्यान दीजिए। पूजा करने के पश्चात आप इन चीजों को भूल कर भी इधर-उधर ना फेंके। आप इन चीजों को नदी या तालाब में प्रवाहित कर सकती हैं।

6. करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए करती हैं। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको अपने व्रत का फल नहीं मिल पाएगा। व्रत वाले दिन कढ़ाई, सिलाई जैसे कामों को भी ना करें।