Kharmas 2020: आज से शुरू हुआ खरमास, भूलकर भी ना करें ये काम वरना झेलना पड़ेगा बुरा परिणाम

खरमास का महीना आज से शुरू हो गया है और यह 14 जनवरी 2021 को समाप्त होगा। खरमास के महीने में करीब एक महीने तक किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम नहीं होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देखा जाए तो जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तब खरमास लग जाता है। इस दौरान सूर्य मलिन हो जाता है, इसी वजह से इस महीने को मलमास या खरमास के नाम से जाना जाता है। खरमास के महीने में तीर्थ यात्रा करना और भगवान विष्णु जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार देखा जाए तो खरमास में किसी भी प्रकार का मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किया जाना चाहिए। इन दिनों की अवधि में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है। विवाह संस्कार जैसे शुभ कार्य इस महीने नहीं होते हैं।

खरमास के महीने में भूलकर भी ना करें ये काम

  • खरमास के महीने में किसी भी प्रकार का शुभ और मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कार्य भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति यह सभी काम करता है तो इसकी वजह से जीवन में अशुभ परिणाम का सामना करना पड़ता है।
  • खरमास के महीने में किसी भी देवी-देवता का अपमान ना करें अन्यथा इससे जीवन में कष्ट उत्पन्न होने लगते हैं।
  • खरमास के महीने में भूलकर भी बेड पर नहीं सोना चाहिए। आप इस अवधि के दौरान जमीन पर सो सकते हैं। आपको बता दें कि यह नियम छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों पर लागू नहीं होता है।
  • खरमास के महीने में अगर आपके द्वार पर कोई निर्धन भिखारी कुछ मांगने आता है तो आप उसका अपमान मत कीजिए और आप उसको खाली हाथ अपने घर के दरवाजे से ना भेजें। आप इनकी निंदा ना करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो इसकी वजह से जीवन में दुख तकलीफें उत्पन्न होने लगती हैं।
  • खरमास के महीने में बड़े बुजुर्गों का अपमान भूलकर भी ना करें। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है, उसको सूर्य और गुरु के अशुभ परिणाम का सामना करना पड़ता है।
  • खरमास में कोई भी नया व्यापार आरंभ नहीं करना चाहिए अन्यथा इस अवधि के दौरान अगर आप कोई नया व्यापार आरंभ करेंगे तो इसकी वजह से हानि का सामना करना पड़ेगा।
  • खरमास के महीने में घर का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। यह हानिकारक माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति खरमास के महीने में घर का निर्माण करवाता है उसको बहुत सी परेशानियों से गुजर ना पड़ता है।
  • खरमास के महीने में शराब और मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी ना करें अन्यथा आपको अशुभ फल की प्राप्ति होने लगेगी।
  • खरमास के महीने में कोई भी नई चीज, गाड़ी, घर और जमीन नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है तो उनको इन सभी का सुख नहीं मिल पाता है।

खरमास में करें इस मंत्र का जाप

खरमास के महीने में आप मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:” का जाप जरूर कीजिए। अगर आप इस अवधि के दौरान पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं तो इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होंगी। अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है तो आप खरमास की नवमी तिथि को कन्याओं को भोजन करवाकर उनको उपहार दीजिए।