घर के सबसे लाडले और शैतान थे पवन सिंह, मां के लिए खुद बनाते हैं खाना, जानिए भाई-बहन संग कैसा है उनका रिश्ता

पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार हैं और यह आज सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार भी कहा जाता है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस की संख्या मौजूदा समय में लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। पवन सिंह अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। मौजूदा समय में पवन सिंह ने जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत की है। पवन सिंह ने मेहनत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम के साथ-साथ पैसा भी खूब कमाया है।

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह आज सिनेमा जगत में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गानों को ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी खूब सुना और देखा जाता है। भले ही पवन सिंह के पास मौजूदा समय में बेहतरीन स्टारडम है लेकिन क्या आपको इस बात का पता है कि उनकी मां तो आज भी उनकी पिटाई कर देती हैं! आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पवन सिंह का भाई-बहन और मां के साथ कैसा रिश्ता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटे और सबसे लाडले रहे हैं पवन सिंह

शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि पवन सिंह ने महज 8 साल की उम्र से ही गायकी में अपनी धाक जमा दी थी। जी हां, जिस उम्र में बच्चे खेलने कूदने में व्यस्त रहते हैं उस उम्र में पवन सिंह ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत की और कामयाबी भी हासिल की। पवन सिंह ने अपनी कामयाबी से अपने माता-पिता का खूब नाम रोशन किया। पवन सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटे और सबसे लाडले रहे हैं और वह काफी शैतान भी थे।

आज भी किसी गलती पर खा जाते हैं पिटाई

भोजपुरी स्टार पवन सिंह सबसे ज्यादा अपनी मां से प्यार करते हैं। भले ही आज पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम बन चुके हैं परंतु आज भी वह किसी गलती पर मां की पिटाई खा जाते हैं। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह की मां ने पावर स्टार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने अपने बॉन्ड के बारे में भी बताया था। मां ने बताया था कि भोजपुरी स्टार बचपन से ही बहुत शैतान हैं। वह आज भी मां के साथ वही बचपना करते हैं। इसी वजह से मां आज भी पवन सिंह की पिटाई कर देती हैं। फटकार लगा देती हैं।

मां के लिए बनाते हैं खाना

पवन सिंह अपनी मां पर खूब प्यार लुटाते हैं। मां-बेटे का यह रिश्ता बेहद प्यारा है। पिता रामाशंकर सिंह के निधन के बाद पवन सिंह अपनी मां के लिए सहारा बने खड़े रहे। पवन सिंह की मां का नाम प्रतिमा सिंह है। पवन सिंह के पास जब भी समय होता है, तो वह आज भी अपनी मां के लिए खाना बनाते हैं।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह चार भाई-बहन हैं। पवन सिंह की बड़ी बहन का नाम माला सिंह है। इसके साथ ही उनके दो बड़े भाई हैं, जिनके साथ वह दोस्ती का रिश्ता निभाते हैं। प्रोफेशनल लाइफ से और परिवार की ओर से पवन सिंह को खूब प्यार मिलता है।

पवन सिंह की शादी

आपको बता दें कि पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम से शादी रचाई थी। शादी के 1 साल बाद ही नीलम ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। वहीं अक्षरा सिंह के साथ भी उनकी लव स्टोरी ज्यादा टिकी नहीं। पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पवन सिंह और ज्योति के बीच मनमुटाव होने लगा।

हालांकि, अब पवन सिंह और ज्योति के बीच अनबन इतनी बढ़ गई कि दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह ने आरा के फैमिली कोर्ट में ज्योति से तलाक की अर्जी लगाई है। अब पवन सिंह प्यार के पचड़े में से खुद को निकालकर सिंगल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने और फिल्में रिलीज कर रहे हैं।